श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच के लिए आकाश चोपड़ा ने चुनी अपनी भारतीय प्लेइंग इलेवन,शुभमन गिल को नहीं मिली जगह: श्रीलंका के खिलाफ टी 20 सीरीज में 2-1 से मिली जीत के बाद अब भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। भारतीय टीम अपना पहला वनडे मैच गुवाहाटी में 10 जनवरी को खेलेगी। भारतीय टीम के पूर्व ओपनर और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने पहले वनडे मैच के लिए भारतीय टीम का प्लेइंग XI चुना हैं। पहले वनडे मैच में अपनी प्लेइंग XI में आकाश चोपड़ा ने शुभमन गिल को शामिल नहीं किया है।
इस मैच के लिए आकाश चोपड़ा ने अपनी टीम में टॉप-6 बल्लेबाजों को चुना है लेकिन उन्होंने शुभमन गिल को जगह नहीं दी है। इस सीरीज के लिए नियमित कप्तान रोहित शर्मा और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली की वापसी हो रही है. ऐसे में कुछ बल्लेबाजों का प्लेइंग इलेवन से बाहर होना तय है।
ये भी पढ़े : 2023 विश्वकप में बीसीसीआई की योजना को लेकर इरफ़ान पठान ने दी बड़ी प्रतिक्रिया
शुभमन गिल का प्लेइंग इलेवन से बाहर होना तय- आकाश चोपड़ा
आकाश चोपड़ा के मुताबिक, शुभमन गिल को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ सकता है क्योंकि रोहित शर्मा बतौर ओपनर वापसी कर रहे हैं और वह ईशान किशन के साथ ओपनिंग कर सकते हैं। अपने यूट्यूब चैनल पर आकाश चोपड़ा ने कहा,
“शीर्ष क्रम को लेकर सवाल है और इसका जवाब देना आसान नहीं है। अगर इशान किशन और रोहित शर्मा ओपनिंग करते हैं तो शुभमन गिल टीम में नहीं आ पाएंगे. उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पाएगी। विराट कोहली तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे. वहीं, चौथे नंबर पर केएल राहुल और श्रेयस अय्यर में से किसी एक को मौका मिलेगा। भले ही केएल राहुल से उप-कप्तानी छीन ली गई हो, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि अब उनकी अहमियत कम हो गई है.
वह जबरदस्त खिलाड़ी हैं। हालांकि श्रेयस अय्यर की जगह को लेकर कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। उन्होंने वनडे फॉर्मेट में काफी रन बनाए हैं। इस वजह से उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह जरूर मिलेगी। “
गौरतलब है की भारतीय टीम में कप्तान रोहित शर्मा , विराट कोहली , केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी हो रही है , तो ऐसे में कुछ खिलाड़ियों का प्लेइंग इलेवन से बाहर होना तय हैं।
पहले वनडे मैच के लिए आकाश चोपड़ा की प्लेइंग इलेवन कुछ इस प्रकार हैं :
रोहित शर्मा (कप्तान) , ईशान किशन , विराट कोहली , श्रेयस अय्यर , केएल राहुल , हार्दिक पंड्या , वाशिंगटन सूंदर , अक्षर पटेल , जसप्रीत बुमराह , मोहम्मद शमी , मोहम्मद सिराज



















