नोएडा की गली से निकलकर अब इस खिलाड़ी का चयन टी20 के लिए टीम इंडिया में होने जा रहा है…

Published On:
This player is going to be selected in Team India for T20

इस खिलाड़ी का चयन टी20 के लिए टीम इंडिया में होने जा रहा है- मेरठ से सटे मवाना के सीना गांव निवासी शिवम मावी ने गली मोहल्ले के क्रिकेट से निकलकर भारतीय टीम तक का सफर तय किया है। श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए उन्हें 16 सदस्य टीम में चुना गया है।

गांव से लेकर नोएडा तक जीत का जश्न देखने को मिल रहा है। शिवम को आईपीएल और रणजी में अच्छा प्रदर्शन करने पर इनाम मिला है। शिवम की उम्र मात्र 7 साल थी जब वे नोएडा शिफ्ट हुए थे। इनके पिता ने बताया की अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए वे नोएडा शिफ्ट हुए थे।

उनका मन शिवम को डॉक्टर और इंजीनियर बनाने का था, नोएडा में गली में क्रिकेट खेलते हुए पड़ोसियों ने उसकी प्रतिभा को पहचाना। लोगों के कहने पर 10 वर्ष की उम्र में उसका दाखिला कार्ल हूपर एकेडमी में कोच फूलचंद शर्मा के पास कराया।

गेंदबाजी में दिलचस्पी रखते हुए शिवम ने अंडर-14 और अंडर-16 से क्रिकेट से की शुरुवात की। शिवम के दो भाई बहन भी है और बड़ी बहन शालू एमए के बाद बीएड कर रही है। 

शिवम बीबीए के बाद एमबीए कर रहे है और माँ ग्रहणी है। इनकी प्राइमरी स्तर की शिक्षा गांव सीना में हुई थी। टी 20 में चयन होने के बाद पुरे गांव में जश्न मनाया जा रहा है। 

शिवम के लिए पिछले चार साल स्वर्णिम रहे हैं। 2018 अंडर-19 वर्ल्डकप के लिए उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया गया, जो एक बड़ी उपलब्धि रही। रणजी और आईपीएल में जगह बनाने में कामयाब हुए। आईपीएल में 2018 से 2021 तक कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से खेले और शानदार प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़े- Ramiz Raja on Team India: रमीज राजा का भारत पर उटपटांग बयान, बोले- ‘पाकिस्तान आगे निकल गया यह भारत से बर्दाश्त नहीं हुआ’

इस खिलाड़ी को गुजरात टाइटियन ने 6 करोड़ रूपये में ख़रीदा है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ इंडिया ए टीम में क्वाड्रेंगुलर सीरीज खेले, विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश में खेले। एक बार हैट्रिक और एक बार पांच विकेट चटके। 

लोगो का कहना है की टी20 के लिए इंडिया टीम में उनका चयन होना यह एक बहुत बड़ी बात है। एक युवा जोकि नोएडा की गली से निकलकर भारतीय टीम का हिस्सा बनने जा रहा है।   

यह भी पढ़े- खतरनाक बाउंसर नहीं झेल पाया ऑस्ट्रेलिया का यह दिग्गज बल्लेबाज, गेंद लगते ही बल्ला छूटा गया, WATCH VIDEO!

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...