ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में नए रोल में नज़र आएंगे दिनेश कार्तिक

Kiran Yadav
Published On:
Dinesh Karthik will be seen in a new role in the Border-Gavaskar Trophy against Australia

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में नए रोल में नज़र आएंगे दिनेश कार्तिक : भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच 4 टेस्ट की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का पहला टेस्ट मैच 9 फरवरी से नागपुर में खेला जाएगा। इसी बीच भारतीय टीम के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को लेकर एक बड़ी खबर आई है। वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में कमेंट्री पैनल का हिस्सा बनने जा रहे हैं। वह कुछ दिनों में शुरू होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान कॉमेंट्री करते नजर आएंगे.

कार्तिक ने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल के ज़रिये दी। अनुभवी विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने 2 फरवरी को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि,

“मैंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत में टेस्ट डेब्यू किया है। और अब फिर से ऐसा होने जा रहा है.”

ये भी पढ़े : एनसीए में जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाज़ी करना शुरू किया,भारतीय टीम जल्द करेंगे वापसी

37 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने धोनी से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2004 में वानखेड़े स्टेडियम में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया था। अपने डेब्यू मैच में कार्तिक कुछ खास नहीं कर पाए थे। 14 रन बने।

उन्होंने 26 टेस्ट मैचों में एक शतक लगाते हुए 1025 रन बनाए हैं। इसके अलावा वनडे क्रिकेट में उनके नाम 1752 रन हैं, जो उन्होंने 79 पारियों में बनाए हैं। वहीं, टी20 के 60 मैचों में उनके बल्ले से 686 रन निकले हैं। आपको बता दें कि इससे पहले कार्तिक पिछले साल इंग्लैंड में हुई सीरीज के दौरान कमेंटेटर की भूमिका निभा चुके हैं.

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Related Articles

Arshdeep
|

Arshdeep : तीनों फॉर्मेट में भारत के लिए खेलना चाहते हैं अर्शदीप, टेस्ट डेब्यू का इंतजार जारी; Duleep Trophy में दिखाया दम

Arshdeep – भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की नजरें अब टेस्ट क्रिकेट में जगह बनाने पर हैं। वह भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में ...

UAE
|

UAE : आसिफ खान पर 15 महीने का बैन, डोप टेस्ट में फेल होने के बाद ICC ने सुनाई सजा

UAE – पाकिस्तान में जन्मे और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले बल्लेबाज आसिफ खान मुश्किलों में घिर गए हैं। ...

AB de Villiers on Virat Kohli
|

AB de Villiers on Virat Kohli : सचिन से कोहली की तुलना पर एबी डिविलियर्स ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरा मतलब कुछ और था

AB de Villiers on Virat Kohli – दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर को लेकर दिए ...

Sonal Dinusha
|

Sonal Dinusha : सोनल दिनुषा ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ दोनों पारियों में शतक जड़कर बनाए कई रिकॉर्ड

Sonal Dinusha – भारत के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में श्रीलंका के युवा बल्लेबाज सोनल दिनुषा ने शानदार बल्लेबाजी करते ...

Kieron Pollard
|

Kieron Pollard : पोलार्ड ने फिर छीना बटलर से नंबर-1 का ताज, T20 क्रिकेट में बनाया बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Kieron Pollard – वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने एक बार फिर टी20 क्रिकेट में बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। ...

IND vs SL
|

IND vs SL : भारतीय स्पिनर्स की नो-बॉल ने बढ़ाई चिंता, साईराज बहुतुले ने दिया गजब का सुझाव

IND vs SL -श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भारतीय स्पिन गेंदबाजों की नो-बॉल ने टीम मैनेजमेंट की चिंता ...