बारिश और ख़राब रौशनी के चलते ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेल जल्दी हुआ समाप्त , लैबुशेन और ख्वाजा ने खेली अर्धशतकीय पारी

Kiran Yadav
Published On:
Due to rain and bad light, the game between Australia and South Africa ended early, Labushen and Khawaja played half-century innings

बारिश और ख़राब रौशनी के चलते ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेल जल्दी हुआ समाप्त , लैबुशेन और ख्वाजा ने खेली अर्धशतकीय पारी : सिडनी में खेले जा रहे ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका (AUS vs SA) के बीच तीसरे टेस्ट के पहले दिन बारिश और ख़राब रौशनी के चलते जल्द समाप्त हुआ । पहले दिन के खेल में ऑस्ट्रेलिया ने 47 ओवर में दो विकट के नुकसान पर 147 रन बनाए। क्रीज़ पर उस्मान ख्वाजा 54 और स्टीव स्मिथ शून्य के स्कोर पर नाबाद रहे।

टॉस ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कम्मिंस ने जीता और पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। पिछले मैच में दोहरा शतक बनाने वाले डेविड वॉर्नर महज 10 रन बनाकर एनरिक नॉर्टजे का शिकार बने।

यहाँ से उस्मान ख्वाजा (25) और मार्नस लैबुशेन (30) ने पारी संभाला और अर्धशतकीय साझेदारी की। इस तरह लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने एक विकट के नुकसान पर 68 का स्कोर बना लिया था।

लंच के बाद भी दोनों बल्लेबाज़ों ने डट कर बल्लेबाज़ी की और 35वे ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 100 आंकड़ा पार किया। इस दौरान लैबुशेन ने अपने टेस्ट करियर का 14वां अर्धशतक पूरा किया। इस बीच दोनों बल्लेबाजों के बीच शतकीय साझेदारी भी पूरी हुई।

ये भी पढ़े : पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद आमिर की वापसी को लेकर पीसीबी ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

कुछ देर बाद ख्वाजा ने भी अपने करियर का 20वां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया। खराब रौशनी के कारण खेल रुका और चाय की घोषणा कर दी गई। ऑस्ट्रेलिया ने 43 ओवर में 138/1 का स्कोर बना लिया था। लैबुशेन 73 और ख्वाजा 51 रन बनाकर नाबाद रहे।

चाय के बाद खेल रोक दिया गया और लंबे इंतजार के बाद फिरसे खेल शुरू किया गया। यहां से सिर्फ चार ओवर का खेल ही हो सका था लेकिन खेल खत्म होने की घोषणा से पहले नोर्त्जे ने आखिरी गेंद पर मार्नस लाबुशेन को 79 रन के निजी स्कोर पर आउट किया. इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 47 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 147 रन बना लिए हैं.

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...