इंग्लैंड के कोच मैथ्यू मॉट ने बेन स्टोक्स पर दिया बड़ा रिएक्शन कहा, उम्मीद है वह वनडे से संन्यास लेने का फैसला वापस ले लेंगे

Kiran Yadav
Published On:
England coach Matthew Mott gave a big reaction to Ben Stokes, said, hopefully he will withdraw his decision to retire from ODIs

इंग्लैंड के कोच मैथ्यू मॉट ने बेन स्टोक्स पर दिया बड़ा रिएक्शन कहा, उम्मीद है वह वनडे से संन्यास लेने का फैसला वापस ले लेंगे : इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के वनडे से संन्यास पर टीम के मुख्य कोच मैथ्यू मॉट ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि बेन स्टोक्स वनडे क्रिकेट में वापसी करेंगे और संन्यास का अपना फैसला वापस लेंगे।

दरअसल, बेन स्टोक्स ने काम के बोझ के चलते कुछ महीने पहले वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था। संन्यास की घोषणा करते हुए स्टोक्स ने एक लंबे पोस्ट में साफ किया था कि वह वनडे क्रिकेट में अपना 100 फीसदी नहीं दे पा रहे थे और इसी वजह से उन्होंने इस फॉर्मेट से संन्यास लेने का फैसला किया. स्टोक्स के मुताबिक लगातार क्रिकेट की वजह से खुद को मैनेज करना काफी मुश्किल हो रहा था.

वहीं, हाल ही में खत्म हुए टी20 वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। खासकर फाइनल मैच में उन्होंने टीम को मैच जिताने के लिए जिस तरह की बेहतरीन पारियां खेली उसकी काफी तारीफ हो रही है. यही वजह है कि इंग्लैंड के फैंस उन्हें वनडे वर्ल्ड कप में भी खेलते हुए देखना चाहते हैं.

ये भी पढ़े : भारतीय टीम के साथ जुड़ सकते हैं एम एस धोनी, अहम खबर सामने आई

बेन स्टोक्स पूरी टीम को एक साथ रखते हैं – मैथ्यू मॉट

वहीं, टीम के मुख्य कोच मैथ्यू मॉट ने भी उम्मीद जताई है कि स्टोक्स वनडे संन्यास से वापसी करेंगे। उन्होंने कहा, ‘बेन स्टोक्स त्रिआयामी खिलाड़ी हैं और टीम के लिए काफी योगदान दे सकते हैं। वह इस टीम को एक साथ रखता है। मेरे हिसाब से हमारे पास कई खिलाड़ी हैं जो असाधारण चीजें कर सकते हैं। हालांकि बेन स्टोक्स ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके रहते आप मैच जिता देते हैं।

उन्होंने कहा, ‘जब स्टोक्स ने मुझसे वनडे से संन्यास लेने की बात की तो मैंने उनसे कहा कि वह जो भी फैसला लेंगे, मैं उनका समर्थन करूंगा। हालांकि मैंने उनसे यह भी कहा था कि संन्यास लेने की जरूरत नहीं है, बस कुछ दिन वनडे मत खेलो। मैंने उनसे कहा कि आप कभी भी रिटायरमेंट से वापस आ सकते हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...