छक्कों के मामले में भी IPL 2024 निकला हर सीजन से आगे, लगे अबतक के सर्वाधिक छक्के

Pranjal Srivastava
Published On:
IPL 2024

IPL 2024 में प्लेऑफ की रेस लगभग समाप्त हो चुकी है। इस सीजन में प्लेऑफ की जंग के लिए पहली 2 टीमें पहले ही KKR और RR के रुप में मिल चुकी हैं। अब बचे हुए 2 स्पॉट के लिए 4 टीमों में कांटे की टक्कर हो रही है, जिसके लिए सभी टीमें अपना सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन देने में लगी हुई हैं। IPL 2024 बाकी सीजन से कही ज्यादा लोकप्रिय रहा है, क्योंकि इसमें एक के बाद एक कई रिकॉर्ड टूटते दिखाई दिए हैं।

सर्वाधिक रन का स्कोर हो… सर्वाधिक बाउंड्री का या फिर सर्वश्रेष्ठ साझेदारी का आईपीएल 2024 में इन सभी रिकॉर्ड्स को ध्वस्त होते देखा गया है। इस बीच अब इस सीजन में एक और बड़ा रिकॉर्ड टूट गया है और वो है सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड। IPL 2024 अब सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में भी बेस्ट सीजन बन गया है।

IPL 2024 में लगे सर्वाधिक छक्के

दरअसल, सर्वाधिक छक्कों के मामले में अबतक IPL 2023 सबसे आगे था। बीते सीजन में कुल मिलाकर 1124 छक्के लगे थे। हालांकि अब इस सीजन में ये रिकॉर्ड भी ध्वस्त हो गया है। दरअसल, IPL 2024 में अबतक कुल मिलाकर 1125 छक्के लग चुके हैं, जो अभी भी जारी है। इस सीजन में अभी भी कई मुकाबले बाकी हैं।

सर्वाधिक छक्कों वाले टॉप 5 IPL सीजन

TeamsSixes
IPL 20241125 (Ongoing)
IPL 20231124
IPL 20221062
IPL 2018872
IPL 2019784
टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Follow Us On