मैदान पर भिड़े Gautam Gambhir और S Sreesanth, गाली-गलौज तक पहुंची जुबानी जंग, Watch Video!

Pranjal Srivastava
Published On:
Gautam Gambhir

इन दिनों Legends Cricket League 2023 का रोमांच भी चरम पर है। फैंस इस लीग को भी खूब पसंद कर रहे हैं। इस बीच इस लीग का एलिमिनेटर मुकाबला गुजरात जॉयंट्स और इंडिया कैपिटल्स के बीच लालाभाई कॉन्ट्रेक्टर स्टेडियम में खेला गया, जिसमें इंडिया कैपिटल्स ने इस मुकाबले को 12 रन से जीत लिया। हालांकि इस मैच के दौरान मैदान पर काफी गरमा-गरमी भी देखने को मिली।

दरअसल, इस मैच के दौरान मैदान पर बल्लेबाजी कर रहे Gautam Gambhir और गेंदबाजी की कमान संभाल रहे S Sreesanth के बीच तीखी बहस देखने को मिली, जो शुरू तो टिप्पणियों से हुई, लेकिन अंत में गाली-गलौज तक पहुंच गई। हालांकि, बात ज्यादा बढ़ती उससे पहले दोनों खिलाड़ी अपने-अपने काम में व्यस्त हो गए।

मैच के दौरान आपस में भिड़े Gautam Gambhir और S Sreesanth

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये वाक्या इंडिया कैपिटल्स की बल्लेबाजी के दौरान देखने को मिला, जब गंभीर बल्लेबाजी कर रहे थे और उनके सामने गेंदबाजी कर रहे थे श्रीसंत। इस दौरान श्रीसंत की गेंद पर गंभीर ने 1 छक्का और 1 चौका जड़ दिया था, जिससे वो थोड़ा खफा नजर आए।

इस दौरान तीसरी गेंद उन्होंने सही लेन्थ पर डाली और गंभीर ने उसे डिफेंस कर रोक दिया। हालांकि इस दौरान श्रीसंत ने कुछ टिप्पणी कर दी और बस फिर क्या था? गंभीर भी कहा रुकने वाले थे। उन्होंने भी श्रीसंत पर पलटवार शुरू कर दिया। हालांकि इसके बाद मामला आगे बढ़ने से पहले टीम के बाकी सदस्यों और अंपायर ने मिलकर दोनों को शांत करवाया।

श्रीसंत ने दी सफाई

वहीं मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान श्रीसंत ने एक वीडियो जारी करते हुए बताया कि मैच के दौरान पहले गंभीर ने कुछ ऐसा बोला था, जो मैदान पर बोलने योग्य नहीं था। उन्होंने कहा कि मैदान में मेरी गलती नहीं थी, लड़ाई पहले मिस्टर फाइटर यानी गंभीर ने शुरू की थी। श्रीसंत के अनुसार गौतम गंभीर ने लाइव मैच में जिस भाषा का प्रयोग किया वह बर्दाश्त करने योग्य नहीं थी।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...