“जाकर केले का स्टॉल खोलो या अंडे बेचो” , पूर्व कप्तान कपिल देव ने खिलाड़ियों के ऊपर प्रेशर को लेकर दी तीखी प्रतिक्रिया

Kiran Yadav
Published On:
"Go open a banana stall or sell eggs", former captain Kapil Dev reacts sharply to the pressure on the players

“जाकर केले का स्टॉल खोलो या अंडे बेचो” , पूर्व कप्तान कपिल देव ने खिलाड़ियों के ऊपर प्रेशर को लेकर दी तीखी प्रतिक्रिया : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और 1983 विश्व कप जीतने वाले कप्तान कपिल देव ने खिलाड़ियों के वर्कलोर्ड को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उनका मानना है की अगर खिलाड़ियों को देश के लिए खेलने पर दबाव महसूस हो रहा है तो फिर उन्हें खेलना बंद कर देना चाहिए।

इन दिनों भारतीय खिलाड़ी लगातार क्रिकेट खेलते हैं और इसी वजह से कई बार थकान और प्रेशर का बहाना देते हैं। हालांकि कपिल देव इससे इत्तेफाक नहीं रखते हैं। उनके मुताबिक अगर प्लेयर खुद के ऊपर दबाव महसूस करते हैं तो फिर उन्हें क्रिकेट खेलना ही नहीं चाहिए और केले के स्टॉल खोलना चाहिए या फिर अंडे बेचना चाहिए।

ये भी पढ़े : कप्तान रोहित शर्मा अंगूठे की चोट की वजह से बांग्लादेश के दूसरे टेस्ट मैच से हुए बाहर

प्रेशर है तो मत खेलो – कपिल देव

एक इवेंट के दौरान कपिल देव ने कहा ,

“मैंने सुना है कि हम आईपीएल खेल रहे हैं इसलिए हम पर काफी दबाव है। दबाव शब्द बहुत आम हो गया है। इसलिए मैं ऐसे खिलाड़ियों से कहूंगा कि आपको क्रिकेट नहीं खेलना चाहिए। आपको खेलने के लिए कौन कह रहा है? क्रिकेट में दबाव और प्रतिस्पर्धा दोनों होंगे।

अगर आप उस स्तर पर खेलते हैं तो आपको तारीफ और आलोचना दोनों के लिए तैयार रहना होगा। यदि आप आलोचना से डरते हैं और आपके पास इसे संभालने की क्षमता नहीं है, तो मत खेलो। 100 करोड़ लोगों के देश में सिर्फ 20 लोगों को खेलने का मौका मिलता है और आप पर दबाव होता है।

लोगों से मिल रहे प्यार पर गर्व करें। कोई आपको जाने और खेलने के लिए मजबूर नहीं कर रहा है। जाकर केले की दुकान लगाओ, अंडे बेचो। आपको मस्ती करनी चाहिए, दबाव नहीं। अगर आप प्रेशर लेंगे तो आप उस चीज का लुत्फ नहीं उठा पाएंगे। ”

आपको बता दे इससे पहले भी कपिल देव ने खिलाड़ियों के वर्कलोड को लेकर कड़ी आलोचना की थी। उन्होंने कहा था की ‘मैंने कई बार टीवी पर ये सुना है कि आईपीएल में खेलने के लिए खिलाड़ियों पर काफी दबाव होता है। मैं एक ही चीज इसको लेकर कहना चाहूंगा कि अगर आपके ऊपर प्रेशर है तो मत खेलो। किसी के पास अगर खेलने का जज्बा है तो उसके ऊपर कोई प्रेशर नहीं होता।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...