IND vs AUS: “अब घर जाने का समय है…जय श्री राम”, टी20 सीरीज के बीच मैक्सवेल ने क्यों शेयर किया अलविदा पोस्ट?

Ankit Singh
Published On:
IND vs AUS

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज जारी है, जिसमें 3 शुरूआती मुकाबले खेले जा चुके हैं। इसमें अबतक भारतीय टीम को 2 मैचों में जीत मिली है, जबकि कंगारू टीम महज 1 मैच जीत पाई है। वहीं चौथा मुकाबला शुक्रवार 1 दिसंबर को रायपुर में होना है।

हालांकि इस बीच तीसरे टी20 में शतकीय पारी खेलकर कंगारू टीम को जीत दिलाने वाले धाकड़ बल्लेबाज मैक्सवेल ने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसे देख उनके फैंस को बड़ा झटका लगने वाला है। दरअसल, इस पोस्ट में मैक्सी ने भारतीय फैंस को अलविदा कर घर वापस जाने की बात कह दी है।

Glenn Maxwell समेत कुल 6 कंगारू खिलाड़ी लौटे घर वापस

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरे टी20 मैच से पहले ही ऑस्ट्रेलिया के स्क्वॉड में बदलाव की जानकारी सामने आ गई थी। वहीं इसके बाद तीसरे मुकाबले में Steve Smith और Adam Zampa नजर नहीं आए, क्योंकि इससे पहले ही वो स्वदेश वापस लौट चुके थे।

वहीं इसके बाद जानकारी यह भी मिली थी कि तीसरे टी20 के बाद टीम के कुछ अन्य खिलाड़ी भी स्वदेश वापस लौट जाएंगे, जिसमें मार्कस स्टॉयनिस, सीन एबट, ग्लेन मैक्सवेल और जोश इंग्लिस जैसे स्टार खिलाड़ियों का नाम शामिल था। वहीं अब मैक्सवेल ने भी अपने पोस्ट के साथ ये साफ कर दिया है कि वो भी अब स्वदेश लौट रहे हैं।

Glenn Maxwell ने भारतीय फैंस को किया धन्यवाद

बता दें कि मैक्सवेल ने स्वदेश वापसी से पहले भारत को धन्यवाद किया है और साथ ही फैंस को भी अलविदा कहा है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा है, अब घर वापस जाने का समय है…थैक्यू इंडिया…अबतक ये एक शानदार दौरा रहा है। भारत को मेरा प्यार…जय श्री राम।

गौरतलब है कि टीम से स्टार खिलाड़ियों के जाने के बाद अब कई युवा खिलाड़ियों की एंट्री हुई है। ऐसे में अब कप्तान सूर्या के पास सीरीज पर कब्जा जमाने का काफी अच्छा मौका है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...