IND vs ENG: सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को दी 68 रनों से मात, अब फाइनल में साउथ अफ्रीका से होगी भिड़ंत

Pranjal Srivastava
Updated On:
IND vs ENG

T20 World Cup 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार, 27 जून को भारत और इंग्लैंड के बीच गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 68 रनों से करारी मात दे दी। इस मुकाबले में शानदार जीत दर्ज करते हुए भारतीय टीम ने इस मेगा टूर्नामेंट के फाइनल में एंट्री कर ली।

लगातार बारिश से बाधित हो रहे इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को 172 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में इंग्लिश टीम महज 103 रनों पर ही ढेर हो गई। ऐसे में इस जीत के साथ भारतीय टीम ने इंग्लैंड से टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल का बदला ले लिया है।

Rohit Sharma ने फिर मचाया कोहराम

बता दें कि इस मुकाबले में टॉस हारने के बाद भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी, जिसमें एक बार फिर Virat Kohli सस्ते में अपना विकेट गंवा बैठे। महज 9 रन पर विराट के आउट होने के बाद भी Rohit Sharma ने दूसरे छोर से अपनी तूफानी पारी जारी रखी। तभी पंत भी सिर्फ 4 रनों पर आउट हो गए। हालांकि इसके बाद सूर्या कुमार यादव ने रोहित का साथ दिया।

दोनों ने शानदार साझेदारी की। इस मैच में Rohit Sharma ने 39 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 57 रनों की पारी खेली। तो वहीं सूर्या ने 36 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्कों की बदौलत 47 रन बनाए। इसके अलावा Hardik Pandya ने 23(13), जडेजा 17(9) और अक्षर पटेल 10(6) ने भी शानदार योगदान दिया। सभी की इन पारियों के बदौलत टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए।

103 रनों पर ही ढेर हुई इंग्लैंड

172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड को पहला झटका Bumrah ने दिया, जब फिलिप सॉल्ट महज 5 रन पर क्लीन बोल्ड हो गए। वहीं इसके बाद तो जैसे इंग्लैंड की तरफ से विकटों की झड़ी ही लग गई और देखते ही देखते पूरी इंग्लिश टीम 103 रनों के मामूली स्कोर पर ढेर हो गई। इस दौरान Jos Butler 23(15), Harry Brook 25(19) और Jofra Archer 21(15) ने इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए।

वहीं भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो इस मैच में Axar Patel और Kuldeep Yadav ने 3-3 विकेट हासिल किए। तो वहीं Jasprit Bumrah को 2 सफलता मिली। भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बदौलत टीम इंडिया ने इस सेमीफाइनल मुकाबले को 68 रनों से जीत लिया और फाइनल में एंट्री कर ली।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

BCCI
|

BCCI : 3 सितंबर को होगी बड़ी बैठक, इंग्लैंड-आयरलैंड की हार से लेकर खिलाड़ियों की चोट तक पर होगा मंथन

BCCI – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) 3 सितंबर को मुंबई में एक अहम बैठक करने जा रहा है। इस बैठक में हाल ही ...

Tendulkar
|

Tendulkar : Sachin Tendulkar के साथ मिला था अवॉर्ड, 93 मैच में ठोके 7134 रन; फिर रिश्वत के आरोप ने खत्म कर दिया क्रिकेट करियर!

Tendulkar – क्रिकेट की दुनिया में कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं जिनमें प्रतिभा तो भरपूर होती है, लेकिन किस्मत और परिस्थितियां उनका साथ नहीं ...

Pakistan Cricket
|

Pakistan Cricket : इमाम उल हक पर भड़के आकिब जावेद, बोले- ‘दुनिया हम पर हंस रही है

Pakistan Cricket – पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए इंग्लैंड दौरा किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। लगातार दो टेस्ट मैचों में करारी हार ...

Pakistan Cricket
|

Pakistan Cricket : इंग्लैंड में बुरी तरह फंसा पाकिस्तान, 7 खिलाड़ियों की छुट्टी बाबर आजम पर कसा तंज

Pakistan Cricket – इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान की खराब स्थिति के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बड़ा फैसला लिया है। ...

Asian Games 2026
|

Asian Games 2026 : भारत-पाकिस्तान की शिकायतों पर जापान का जवाब, मैदान को लेकर कही बड़ी बात

Asian Games 2026 – जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट की तैयारियों को लेकर भारत, पाकिस्तान समेत कई एशियाई क्रिकेट बोर्डों ...

Pakistan vs England
|

Pakistan vs England : तीसरे टेस्ट से पहले PCB का बड़ा एक्शन, 7 खिलाड़ी बाहर; कोच भी हटाए, जानें नई टीम

Pakistan vs England – इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगातार दो हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बड़ा और अप्रत्याशित फैसला ...