IND vs PAK: साल 2024 में 2 बार होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर! टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले भी हो सकता है आमना-सामना

Ankit Singh
Published On:
IND vs PAK

भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैदान पर होने वाला मुकाबला सिर्फ 2 टीमों के बीच नहीं बल्कि 2 देशों के बीच का घमासान बन जाता है। फैंस दोनों टीमों को क्रिकेट मैदान पर भिड़ते हुए देखने के लिए बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। हालांकि दोनों देशों के बीच चल रहे तनाव के कारण दोनों ही टीमें सिर्फ ICC टूर्नामेंट में ही भिड़ती नजर आती हैं।

हाल ही में विश्व कप 2023 के दौरान भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत हुई थी, जिसमें भारतीय टीम ने पाक को करारी मात दे दी थी। ऐसे में अब भारत-पाकिस्तान की अगली भिड़ंत को देखने के लिए सभी की नजरें टी20 वर्ल्ड कप 2024 पर टिकी हुई हैं।

गौरतलब है कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान भारत-पाक मुकाबला ही फैंस के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। हालांकि क्या आपको पता है कि इस मेगाटूर्नामेंट से पहले भी इस साल जनवरी-फरवरी में दोनों टीमें आपस में भिड़ती नजर आ सकती हैं। जी हां, ऐसा मौका फैंस के लिए इस साल जून के महीने में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले ही आ सकता है।

जनवरी-फरवरी में हो सकती है भारत-पाकिस्तान की टक्कर!

दरअसल, इस साल जनवरी-फरवरी के महीने में भारत-पाकिस्तान की सीनियर टीमें ना सही, लेकिन जूनियर टीमें आपस में भिड़ सकती हैं। दरअसल, 19 जनवरी से 11 फरवरी के बीच जूनियर टीमें अंडर 19 वर्ल्ड कप के लिए आपस में मुकाबला खेलने वाली हैं। इस टूर्नामेंट के लिए भारत और पाकिस्तान की अंडर 19 टीमें ए और डी अलग-अलग ग्रुप में हैं।

हालांकि फिर भी ये दोनों टीमें आपस में भिड़ती नजर आ सकती हैं। बता दें कि अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं और चार-चार टीमों को 4 ग्रुप में बांटा गया है। इस टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज के बाद नॉकआउट के पहले चरण में ग्रुप ए की टीमें डी से और ग्रुप बी की टीमें ग्रुप सी की टीमों से भी भिड़ेंगी।

कैसे हो सकती है भारत-पाक की भिड़ंत?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस मेगाटूर्नामेंट के ग्रुप ए में कुल चार टीमें हैं, जिसमें भारत के साथ बांग्लादेश, आयरलैंड और यूएसए का नाम भी शामिल है। वहीं ग्रुप डी में पाकिस्तान के साथ अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड और नेपाल की टीमों का नाम है।

दरअसल, इस टूर्नामेंट के नॉकआउट में A3 और D1, A1 और D2, A4 और D4, A2 और D3, A1 और D3, A2 और D1 व A3 और D2 की टीमें एक साथ भिड़ती नजर आ सकती हैं। ऐसे में भारत और पाकिस्तान के मुकाबले के लिए 2 विकल्प बन सकते हैं –

  • अगर भारत ग्रुप ए में नंबर 1 पर रहा और पाकिस्तान डी में नंबर 2 पर रहा तो 30 जनवरी को दोनों टीमों के बीच महामुकाबला हो सकता है।
  • अगर भारत दूसरे और पाकिस्तान पहले पर रहा तो दोनों टीमों के बीच ये महामुकाबला 3 फरवरी को हो सकती है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...