आईसीसी महिला अंडर-19 टी-20 विश्व कप में भारत ने न्यूजीलैंड को आठ विकटों से हराकर फाइनल में जगह बनाई

Kiran Yadav
Published On:
India beat New Zealand by eight wickets to enter the final of the ICC Women's Under-19 T20 World Cup

आईसीसी महिला अंडर-19 टी-20 विश्व कप में भारत ने न्यूजीलैंड को आठ विकटों से हराकर फाइनल में जगह बनाई : आईसीसी महिला अंडर-19 टी-20 विश्व कप (ICC Women’s Under-19 T20 World Cup) के पहले सेमीफाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में भारत का सामना दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा, जिसमें इंग्लैंड का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा।

न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में नौ विकट के नुकसान पर 107 रन बनाए , जिसके जवाब में भारतीय टीम ने 14.2 ओवर में सिर्फ दो विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल किया और जीत दर्ज़ की।

पार्शवी चोपड़ा ने 4 ओवर में सिर्फ 20 रन देकर 3 विकेट लिए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि बल्लेबाजी में श्वेता सहरावत ने 45 गेंदों में 61 रन की शानदार नाबाद पारी खेली।

टॉस भारत ने जीता और पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत खराब रही और उसने तीसरे ओवर में 5 रन पर दो विकेट गंवा दिए।

ये भी पढ़े : ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले विराट कोहली को लेकर पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

जॉर्जिया प्लिमर ने 35 रन बनाए और इसाबेला गेज़ ने टीम को बांधे रखने की कोशिश की, लेकिन बीच के ओवरों में भारतीय टीम ने फिर से विकेट चटकाए और न्यूजीलैंड को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया। केली नाइट ने आखिरकार 12 रन की पारी खेलकर टीम को 100 के पार पहुंचाया।

108 रनों के जवाब में भारत को पहला झटका चौथे ओवर में लगा और कप्तान शेफाली वर्मा 10 रन बनाकर आउट हो गईं. हालांकि इसके बाद श्वेता सहरावत ने सौम्या तिवारी (26 गेंद 22) के साथ दूसरे विकेट के लिए 62 रन जोड़े।

13वें ओवर में सौम्या के 95 रन पर आउट होने के बाद, श्वेता ने जी त्रिशा (5) के साथ मिलकर 34 गेंद शेष रहते जीत पर मुहर लगा दी।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...