भारतीय क्रिकेट टीम के महान कप्तान सौरव गांगुली और एमएस धोनी एक साथ दिखे , सीएसके ने शेयर की खास तस्वीरें

Kiran Yadav
Published On:
Indian cricket team's great captain Sourav Ganguly and MS Dhoni seen together, CSK shared special pictures

भारतीय क्रिकेट टीम के महान कप्तान सौरव गांगुली और एमएस धोनी एक साथ दिखे , सीएसके ने शेयर की खास तस्वीरें : आईपीएल का 16वां सीजन शुरू होने में अभी दो महीने से ज्यादा का वक्त है। इसको लेकर टीमों ने तैयारी भी शुरू कर दी है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (एमएस धोनी) ने भी रांची में आगामी सत्र के लिए अपना अभ्यास शुरू कर दिया है।

इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें महेंद्र सिंह धोनी और सौरव गांगुली एक साथ नजर आ रहे हैं। इनसाइड स्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की मुलाकात दिल्ली में हुई थी.

इस मुलाकात की एक तस्वीर चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर की है. उन्होंने कैप्शन में लिखा,

“व्हेन द प्रिंस मेट द सुपर किंग्स”

ये भी पढ़े : अर्शदीप सिंह को टेस्ट क्रिकेट में भी मिलना चाहिए मौका , पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

गौरतलब है कि गांगुली और धोनी भारतीय क्रिकेट इतिहास के दो सबसे महान कप्तान रहे हैं। दोनों दिग्गजों की कप्तानी में टीम ने कई सफलताएं हासिल की थीं। दोनों कप्तानों को एक बार फिर साथ देखने के लिए फैंस भी काफी उत्साहित हो गए हैं।

वहीं अगर सौरव गांगुली की बात करें तो वह बीसीसीआई अध्यक्ष पद से हटने के बाद अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं और आगमी आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए बतौर क्रिकेट प्रमुख काम करेंगे. इसके साथ ही दादा उनकी जीवनी पर बन रही फिल्म को लेकर भी चर्चा में हैं।

हाल ही में उन्होंने फैन्स के साथ यह जानकारी शेयर की थी कि फिल्म की कहानी तो लिखी जा चुकी है लेकिन लीड एक्टर और बाकी स्टार कास्ट को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है. गांगुली पर बन रही बायोग्राफी से फैंस को उनसे जुड़े कई और नए फैक्ट्स जानने को मिलेंगे। पूर्व भारतीय कप्तान ने अपनी जीवनी की कहानी खुद लिखी है।

वहीं, एमएस धोनी आईपीएल 2023 की तैयारियों में जुटे हुए हैं। माना जा रहा है कि यह धोनी के आईपीएल करियर का आखिरी सीजन हो सकता है। इस वजह से पूर्व भारतीय कप्तान धोनी अपनी अगुआई में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ पांचवीं बार आईपीएल खिताब जीतना चाहेंगे। धोनी के नेतृत्व में, सीएसके ने चार आईपीएल ट्राफियां जीती हैं और लीग में दूसरी सबसे सफल टीम है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Related Articles

Kapil Dev
|

Kapil Dev : कपिल देव ने इमरान खान के लिए उठाई आवाज, बोले- हर कैदी को मिलनी चाहिए मानवीय सुविधाएं

Kapil Dev – भारत के महान क्रिकेटर और पूर्व कप्तान कपिल देव ने पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री और विश्व कप विजेता ...

T20 Tri-Series
|

T20 Tri-Series : त्रिकोणीय T20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे की टीम घोषित, सिकंदर रजा संभालेंगे कप्तानी

T20 Tri-Series – जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका और मेजबान नामीबिया के खिलाफ होने वाली आगामी टी20 अंतरराष्ट्रीय त्रिकोणीय सीरीज के लिए अपनी 15 सदस्यीय ...

Duleep Trophy
|

Duleep Trophy : शाहबाज अहमद का दलीप ट्रॉफी में तूफानी प्रदर्शन, 167 रन के बाद 3 विकेट

Duleep Trophy – भारतीय टीम से बाहर चल रहे ऑलराउंडर शाहबाज अहमद ने दलीप ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए अपनी ...

Tendulkar
|

Tendulkar : सचिन तेंदुलकर के नाम से वायरल हुई 2027 वर्ल्ड कप की फर्जी टीम, आकाश चोपड़ा ने खोली पोल

Tendulkar – 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को लेकर क्रिकेट जगत में अभी से चर्चा शुरू हो गई है। दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और ...

Jurel
|

Jurel : ध्रुव जुरेल ने 99 से 100 तक पहुंचने में खेलीं 13 गेंदें, अश्विन-मुरली विजय की खास लिस्ट में बनाई जगह

Jurel – भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शानदार शतकीय पारी ...

BCCI
|

BCCI : युवा खिलाड़ियों पर BCCI का बड़ा फैसला, सट्टेबाजी और फिक्सिंग से बचाने की होगी जिम्मेदारी

BCCI – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई अपनी नई जूनियर क्रिकेट चयनसमिति को सिर्फ खिलाड़ियों के चयन तक सीमित नहीं रखना चाहता। नई ...