Harry Brook Salary: जानें IPL 2023 का पहला शतक जड़ने वाले हैरी ब्रूक को कितनी सैलरी देती है SRH?

Published On:

हैरी ब्रूक को कितनी सैलरी देती है SRH?-14 अप्रैल 2023 को हैरी ब्रूक ने ipl के 16वें सीजन का पहला शतक जड़ा। केकेआर के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार खिलाड़ी हैरी ने 55 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 100 रन बनाए और टीम को 228 रन का स्कोर खड़ा करने में अहम योगदान दिया।

उनके इस शतकीय पारी के बाद हर कोई उनकी जमकर तारीफ कर रहा है। शुरुआती तीन मुकाबलों में ब्रूक का बल्ला खामोश रहा था, लेकिन ईडन गार्डन्स में उनका बल्ला जमकर गरजा।

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2023 ऑक्शन में हैरी पर 13.25 करोड़ रुपए की बोली लगाकर उन्हें अपने खेमे में शामिल किया था। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए जानते है आईपीएल में एक मैच खेलने के लिए हैरी को कितनी रकम मिलती है?

हैरी ब्रूक की मैच खेलने की फीस?

दरअसल, आईपीएल 2023 में पहला शतक ठोकने के बाद हैरी ब्रूक (Harry Brook Salary) की सैलरी की काफी चर्चा की जा रही है। आईपीएल के 16वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसका मतलब आईपीएल 2023 में हर एक मैच खेलने के लिए हैरी को लगभग 94-95 लाख रुपये मिलेंगे।

बता दें कि हैरी ब्रूक ने पहले तीन मैच में 13 गेंद पर 21 रन, दूसरे मैच में 3 गेंद पर 4 रन और तीसरी मैच में 13 गेंद पर 14 रन बनाए थे। तीन मैचों में ब्रुक का बल्ला खामोश रहा था। चौथे मैच में हैरी ब्रूक ने कोलकाता के गेंदबाजों पर जमकर वार किया और 12 चौके और 3 छक्कों की मदद स नाबाद शतकीय पारी खेली।

हैरी सनराइजर्स हैदराबाद के ऐसे पहले खिलाड़ी बने, जिन्होंने हैदराबाद के होम ग्राउंड के बाहर दमदार शतक जड़ा। इसके अलावा वह ऐसे तीसरे बल्लेबाज बने, जिन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शतक जड़ा है। हैरी ब्रुक के पहले डेविड वॉर्नर, जॉनी बेयरस्टो हैदराबाद के लिए यह कमाल कर चुके हैं।

फिकी रही नितीश-रिंकू की पारी

सनराइजर्स हैदराबाद टीम की तरफ से सलामी बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने 55 गेंदों पर शानदार शतक जड़ा। ये इस सीजन का पहला शतक रहा। वहीं, कप्तान एडन मार्करम ने 26 गेंदों पर 50 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 5 छक्के शामिल रहे।

यह भी पढ़े – Oneday में सिर्फ ये क्रिकेटर ही लगा पाया है ट्रिपल सेंचुरी, 90% लोग नहीं जानते नाम

उनके अलावा अभिषेक शर्मा ने 17 गेंदों पर 32 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 2 छक्का शामिल रहा। इन बल्लेबाजों की बदौलत हैदराबाद टीम ने 20 ओवर में 228 रन बनाए। इसके जवाब में केकेआर टीम की तरफ से कप्तान नितीश राणा ने 75 रन और रिंकू सिंह ने भी अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन ये दोनों बल्लेबाज टीम को जीत नहीं दिला सके और केकेआर को मैच में 23 रन से हार का सामना करना पड़ा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Jyoti Vishwakarma

मेरा नाम ज्योति विश्वकर्मा है, मेरा जन्मस्थल रोहिणी, दिल्ली है,जहां मैं अपने परिवार संग वास करती हूं। मेने, कालिंदी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की पढ़ाई पुर्ण की है। मुझे जीवन के मनोहर पलों को कैमरा मे कैद करना अच्छा लगता है वहीं लिखती मे मजबूरी से नहीं शोक से हूं इसी के साथ जिंदगी के पल मुझे मेरे परिवार के साथ जीना पसंद है समय मिलने पर मां के साथ वक्त बिताना व नई जगहों पर घूमना मेरी प्रिय पसंद है इतिहासिक इमारतें को देखकर मेरे मन में कई कहानियां जन्म के लेती हैं मुझे जिंदगी में सकारात्मक रहना अच्छा लगता है, मेरी जिन्दगी कम पर अच्छे लोगों से परिपूर्ण है लोगो के चेहरे की मुस्कान लाना उनको खुश रखना यही मेरी जिंदगी का सुख है आने वाले समय में, मैं अपनी जिंदगी की कमियों को दूर करने का पूर्ण प्रयास करूंगी

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...