IPL 2023, CSK vs LSG : सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच

Published On:

CSK vs LSG- पहला मैच हारने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स अपने गढ चेपॉक स्टेडियम पर सोमवार को लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ उतरेगी तो उसका लक्ष्य इस सत्र में जीत का खाता खोलने का होगा । एमएस धोनी की कप्तानी वाली चार बार की चैम्पियन टीम यहां चार साल बाद लौटी है ।

दर्शकों में इसे लेकर काफी उत्साह है, रूतुराज गायकवाड़ की शानदार पारी के बावजूद चेन्नई को पहले मैच में गुजरात टाइटंस ने हराया । चेन्नई के प्रशंसकों को बाकी बल्लेबाजों से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी जो पहले मैच में नाकाम रहे थे ।

आईपीएल नीलामी में 16 करोड़ 25 लाख रूपये में खरीदे गए इंग्लैंड के सुपरस्टार बेन स्टोक्स पहले घरेलू मैच में अपनी उपयोगिता साबित करने को बेताब होंगे । बीच के ओवरों में धीमी रनगति के अलावा गेंदबाजों का फॉर्म भी धोनी की चिंता का सबब है ।

चेन्नई के लिये राहत की बात यह है कि मैच एम ए चिदंबरम स्टेडियम पर हो रहा है जहां स्पिनरों की भूमिका अहम हो सकती है । भारत और आस्ट्रेलिया के बीच दस दिन पहले यहां खेले गए तीसरे वनडे में ऐसा ही देखा गया था। रविंद्र जडेजा और मिशेल सेंटनेर पहले मैच में प्रभावी नहीं रहे लेकिन यहां लय में लौटने की कोशिश में होंगे। चेन्नई एक अतिरिक्त स्पिनर को भी उतार सकती है।

श्रीलंका के महीश तीक्षणा पहले तीन मैचों के लिये उपलब्ध नहीं है तो देखना होगा कि किसे मौका दिया जाता है। दूसरी ओर केएल राहुल की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जाइंट्स ने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स पर भारी अंतर से जीत दर्ज की ।

काइल मायर्स ने तूफानी बल्लेबाजी की तो मार्क वुड ने पांच विकेट चटकाये । बल्लेबाजी में मायर्स के अलावा कप्तान राहुल, निकोलस पूरन और मार्कस स्टोइनिस पर भी नजरें होंगी । वहीं गेंदबाजी में वुड के साथ रवि बिश्नोई और के गौतम की भूमिका अहम रहेगी।

टीमें :

चेन्नई सुपरकिंग्स:

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडु, मोईन अली, बेन स्टोक्स, रविंद्र जडेजा, अजिंक्य रहाणे, सिसंडा मगाला, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, ड्वेन प्रिटोरियस, अहय मंडल, निशांत सिंधु, राजवर्धन हैंगरगेकर, मिशेल सेंटनर, सुभ्रांशु सेनापति, सिमरजीत सिंह, मथिसा पथिराना, महीश तीक्षणा, भगत वर्मा, प्रशांत सोलंकी, शेख रशीद, तुषार देशपांडे।

यह भी पढ़ें – IPL 2023: IPL में चमकेगी इस खिलाड़ी की किस्मत, टूर्नामेंट खत्म होते ही होगी टीम इंडिया में एंट्री!

लखनऊ सुपर जायंटस:

लोकेश राहुल (कप्तान), काइल मायर्स, दीपक हुड्डा, कुणाल पांड्या, अमित मिश्रा, निकोलस पूरन , नवीन उल हक, आयुष बडोनी, आवेश खान, करण शर्मा, युद्धवीर चरक, यश ठाकुर, रोमारियो शेफर्ड, मार्क वुड , स्वप्निल सिंह, मनन वोहरा, डेनियल सैम्स, प्रेरक मांकड़, कृष्णप्पा गौतम, जयदेव उनादकट, मार्कस स्टोइनिस, रवि बिश्नोई, मयंक यादव। मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होगा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Jyoti Vishwakarma

मेरा नाम ज्योति विश्वकर्मा है, मेरा जन्मस्थल रोहिणी, दिल्ली है,जहां मैं अपने परिवार संग वास करती हूं। मेने, कालिंदी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की पढ़ाई पुर्ण की है। मुझे जीवन के मनोहर पलों को कैमरा मे कैद करना अच्छा लगता है वहीं लिखती मे मजबूरी से नहीं शोक से हूं इसी के साथ जिंदगी के पल मुझे मेरे परिवार के साथ जीना पसंद है समय मिलने पर मां के साथ वक्त बिताना व नई जगहों पर घूमना मेरी प्रिय पसंद है इतिहासिक इमारतें को देखकर मेरे मन में कई कहानियां जन्म के लेती हैं मुझे जिंदगी में सकारात्मक रहना अच्छा लगता है, मेरी जिन्दगी कम पर अच्छे लोगों से परिपूर्ण है लोगो के चेहरे की मुस्कान लाना उनको खुश रखना यही मेरी जिंदगी का सुख है आने वाले समय में, मैं अपनी जिंदगी की कमियों को दूर करने का पूर्ण प्रयास करूंगी

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...