IPL 2023 : दिल्ली कैपिटल्स से फिरसे जुड़े सौरव गांगुली , क्रिकेट प्रमुख के रूप में करेंगे काम

IPL 2023 : दिल्ली कैपिटल्स से फिरसे जुड़े सौरव गांगुली , क्रिकेट प्रमुख के रूप में करेंगे काम : इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन के आगाज से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, पूर्व भारतीय कप्तान और बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली की आगामी सत्र के लिए टीम में वापसी हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल 2023 में दादा दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट प्रमुख होंगे। आपको बता दें कि इससे पहले सौरव गांगुली बीसीसीआई प्रमुख बनने से पहले दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े थे।

इससे पहले मार्च 2019 में दादा दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार रह चुके थे। सौरव गांगुली ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का अध्यक्ष बनने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर का पद छोड़ दिया था।

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने पिछले साल बीसीसीआई अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके बाद रोजर बिन्नी को बीसीसीआई प्रमुख बनाया गया है। बोर्ड में यह पद संभालने से पहले दादा दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार थे।

ये भी पढ़े : श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में जसप्रीत बुमराह की वापसी, लंबे समय बाद मैदान पर आएंगे नज़र

समाचार एजेंसी पीटीआई ने आईपीएल सूत्रों के हवाले से कहा है कि सौरव गांगुली को दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के क्रिकेट निदेशक के रूप में नियुक्त किया जाना तय है।

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के अलावा सौरव गांगुली साउथ अफ्रीका टी20 लीग में इस ग्रुप की अंतरराष्ट्रीय टीमों दुबई कैपिटल्स और प्रिटोरिया कैपिटल्स के सभी क्रिकेट वर्टिकल भी देखेंगे।

आईपीएल सूत्रों के मुताबिक, दादा ने दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने के लिए हामी भर दी है और सभी जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी है। ऐसे में वह चार साल बाद एक बार दिल्ली कैपिटल्स के खेमे में नजर आएंगे.

सौरव गांगुली आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स और पुणे वॉरियर्स इंडिया के कप्तान भी रह चुके हैं। उन्होंने आईपीएल में 2008 से 2012 के बीच 59 मैचों में 25.45 की औसत से 1349 रन बनाए जिसमे सात अर्धशतक शामिल हैं, जिसमे उनका सर्वोच्च स्कोर 91 रन रहा। गेंदबाज़ी में उन्होंने 10 विकेट भी लिए हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Leave a Comment

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.