मुंबई की कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार-रोहित शर्मा की तबीयत खराब थी। उनके पेट में परेशानी थी। इसकी वजह से वह स्टार्टिंग-11 में नहीं खेले। हालांकि, रोहित का नाम पांच संभावित इम्पैक्ट प्लेयर्स की लिस्ट में था।

विस्तार

आईपीएल 2023 का 22वां मैच कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मैच में मुंबई की टीम नई जर्सी के साथ मैदान पर उतरी थी। टीम ने महिला प्रीमियर लीग में मुंबई फ्रेंचाइजी की जर्सी पहनी।

इसके अलावा एक और बदलाव दिखा, जब सूर्यकुमार यादव नियमित कप्तान रोहित शर्मा की जगह मैच में कप्तानी करने उतरे। इसने काफी फैंस को हैरान कर दिया

दरअसल, रोहित शर्मा की तबीयत खराब थी। उनके पेट में परेशानी थी। इसकी वजह से वह स्टार्टिंग-11 में नहीं खेले। हालांकि, रोहित का नाम पांच संभावित इम्पैक्ट प्लेयर्स की लिस्ट में था। यानी जरूरत पड़ने पर वह बल्लेबाजी के लिए आ सकते थे।

सूर्यकुमार ने रोहित के पेट में समस्या होने की बात टॉस के दौरान कही। उनकी जगह सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदलुकर को खेलने का मौका मिला। इसके अलावा मार्को यानसेन के भाई डुआन यानसेन भी यह मैच खेले।

अर्जुन का यह पहला आईपीएल मैच है। इससे पहले उनके पिता सचिन भी मुंबई फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके हैं। मुंबई के कप्तान सूर्यकुमार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। मुंबई की टीम अब तक इस सीजन (आज के मैच से पहले) में तीन मैच खेले हैं और एक में जीत मिली है।

यह भी पढ़े – RCB vs DC Highlights: बैंगलोर ने दिल्ली को 23 रन से हराया, कोहली के बाद गेंदबाजों ने किया कमाल

टीम ने शुरुआती दो मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गंवाए थे। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई ने पहली जीत हासिल की थी। 

क्रिकेट की दुनिया की हर हलचल, लेटेस्‍ट हिंदी न्यूज देखे Cricketyatri.com। पर

खेल की ताजा ख़बरेंIPL 2023, WPL 2023, Fantasy क्रिकेट से जुड़ी हर खबर जानने के लिए बने रहें..

Follow Us

Google NewsFacebookTwitterYoutubeInstagramApp

Jyoti Vishwakarma

मेरा नाम ज्योति विश्वकर्मा है, मेरा जन्मस्थल रोहिणी, दिल्ली है,जहां मैं अपने...