ऑक्शन में बिकने पर निकले थे आंसू, IPL 2023 में चमका जम्मू कश्मीर का नया हीरा

Published On:

ऑक्शन में बिकने पर निकले थे आंसू-आईपीएल में हर साल की तरह एक नया सितारा उभरता हुआ दिखा। जम्‍मू-कश्‍मीर के तेज गेंदबाज युद्धवीर सिंह इनका नाम है। आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए डेब्‍यू किया और पंजाब किंग्‍स के खिलाफ इसे यादगार बनाते हुए दो विकेट झटके।

हालांकि, युद्धवीर के क्रिकेटर बनने की कहानी बेहद संघर्ष से भरी है। पिता बिलकुल नहीं चाहते थे कि युद्धवीर क्रिकेटर बनने का जोखिम उठाए। मगर पांच बहनों का समर्थन युवा तेज गेंदबाज को हासिल था, जिसके दम पर उसने अपना सपना साकार किया।

डेब्यू मैच में चमके युद्धवीर

पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में युद्धवीर ने अपनी गेंदबाजी से सनसनी फैला दी। आईपीएल में अपने डेब्यू मुकाबले में युद्धवीर ने पहले ही ओवर में अथर्व तायडे को बिना खाता खोले पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद युद्धवीर जब अपने अगले ओवर में लौटे, तो प्रभसिमरन सिंह को बेहतरीन गेंद पर क्लीन बोल्ड करते हुए जम्मू कश्मीर के युवा गेंदबाज ने लखनऊ में महफिल लूट ली। तीन ओवर के स्पैल में युद्धवीर ने मात्र 19 रन खर्च किए और दो बड़े विकेट झटके।

क्रिकेटर बनने के खिलाफ थे पिता

जम्मू कश्मीर के एक सामान्य फैमिली से ताल्लुक रखने वाले युद्धवीर सिंह के पिता उनके क्रिकेटर बनने के सपने के खिलाफ थे। युद्धवीर अपनी पांच बहनों के बीच इकलौते भाई थे और उनकी बहनों ने ही पिता को युद्धवीर के क्रिकेट खेलने के लिए मनाया।

यह भी पढ़े- MI vs KKR: मुझे पता है कि तुम इस गेम को” अर्जुन तेंदुलकर के डेब्यू पर पिता सचिन तेंदुलकर का ट्वीट

ऑक्शन में बिकने पर रो पड़े थे युद्धवीर

युद्धवीर सिंह को जब साल 2021 में पहली बार मुंबई इंडियंस ने आईपीएल ऑक्शन में खरीदा था, तो युद्धवीर की आंखों से आंखू निकल पड़े थे। हालांकि, यह आंसू खुशी के थे और उनके शानदार करियर की यह शुरुआत थी। युद्धवीर की सबसे बड़ी ताकत उनकी रफ्तार मानी जाती है, जिसके झलक उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी वर्ल्ड क्रिकेट को दिखा भी दी है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Jyoti Vishwakarma

मेरा नाम ज्योति विश्वकर्मा है, मेरा जन्मस्थल रोहिणी, दिल्ली है,जहां मैं अपने परिवार संग वास करती हूं। मेने, कालिंदी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की पढ़ाई पुर्ण की है। मुझे जीवन के मनोहर पलों को कैमरा मे कैद करना अच्छा लगता है वहीं लिखती मे मजबूरी से नहीं शोक से हूं इसी के साथ जिंदगी के पल मुझे मेरे परिवार के साथ जीना पसंद है समय मिलने पर मां के साथ वक्त बिताना व नई जगहों पर घूमना मेरी प्रिय पसंद है इतिहासिक इमारतें को देखकर मेरे मन में कई कहानियां जन्म के लेती हैं मुझे जिंदगी में सकारात्मक रहना अच्छा लगता है, मेरी जिन्दगी कम पर अच्छे लोगों से परिपूर्ण है लोगो के चेहरे की मुस्कान लाना उनको खुश रखना यही मेरी जिंदगी का सुख है आने वाले समय में, मैं अपनी जिंदगी की कमियों को दूर करने का पूर्ण प्रयास करूंगी

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...