IPL 2024: हैरी ब्रुक ने खुद को क्यों कहा ‘बेवकुफ’, अपने पुराने बयान को लेकर इंग्लिश बल्लेबाज को हुआ पछतावा

Ankit Singh
Published On:
IPL 2024

IPL 2024 को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फैंस आगामी सीजन के हर एक अपडेट के लिए बेसब्री से इंतजार करते रह रहे हैं। खास बात तो यह है कि भारत में आयोजित इस लीग का इंतजार सिर्फ भारतीय फैंस और खिलाड़ियों को ही नहीं बल्कि दुनियाभर के हर एक खिलाड़ी और फैंस को होता है। ऐसे में एक बार फिर IPL 2024 को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।

आईपीएल में दुनियाभर के कई युवा और दिग्गज खिलाड़ी शिरकत करते हैं, जिनमें एक नाम इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज Harry Brook का भी है। ब्रुक ने पिछले साल ही Sunrisers Hyderabad की तरफ से आईपीएल में शिरकत की थी। हैदराबाद फ्रेचाइजी ने 13.25 करोड़ की भारी भरकम धनराशि खर्च करते हुए उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि वो उस लायक प्रदर्शन नहीं कर पाए।

Harry Brook ने दिया था विवादित बयान

दरअसल, पिछले सीजन में हैरी ब्रुक ने हैदराबाद के लिए कुल 11 मुकाबले खेले थे। इस बीच वह 11 पारियों में 21.11 की औसत से केवल 190 रन ही बना पाए थे। हालांकि इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक भी निकला था, जिसके बाद घमंड में उन्होंने एक विवादित बयान दे दिया था।

दरअसल, शतक जड़ने के बाद ब्रूक अपनी भावनाओं पर काबू नहीं कर पाए थे और उन्होंने भारतीय फैंस को आड़े हाथों लेते हुए कह दिया था कि, “जब आप सोशल मीडिया चेक करते हैं तो लोग वहां आपके बारे में काफी भला-बुरा कह रहे होते हैं। आज कई ऐसे फैंस हैं जो कह रहे होंगे कि आपने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हालांकि, कुछ दिन पहले ऐसा नहीं था। वह मुझपर लगातार स्लेजिंग कर रहे थे। मैं काफी खुश हूं कि मैंने अपने प्रदर्शन से सबको शांत कर दिया है।”

Harry Brook ने खुद को क्यों कहा ‘बेवकुफ’?

दरअसल, बीबीसी न्यूज की रिपोर्ट्स की मानें तो हैरी ब्रुक ने हाल ही में अपनी गलती पर पछतावा करते हुए कहा कि, “मैं बेवकूफ था जो एक इंटरव्यू में ऐसी बचकानी बातें कही थी। इसका मुझे अफसोस है। मुकाबलों के बाद जब आप कमरों में बैठें होते हैं तो आपके पास काम लिए कुछ नहीं होता है। ऐसे में आप सोशल मीडिया पर कुछ भी देखने लगते हैं। इस दौरान कुछ ऐसी चीजें आ जाती हैं जिसे आप देखना नहीं चाहते हैं। फिलहाल मैं इन सब चीजों से दूर हूं। मेरे पास अब भी सोशल मीडिया एकाउंट्स हैं, लेकिन मैं खुश हूं जो इसे कोई और देख रहा है।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...