श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के लिए आयरलैंड टीम का हुआ ऐलान , ज़िम्बाब्वे के इस खिलाड़ी को भी मिली टीम में जगह

Kiran Yadav
Published On:
Ireland team announced for the series against Sri Lanka and Bangladesh, this player of Zimbabwe also got a place in the team

श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के लिए आयरलैंड टीम का हुआ ऐलान , ज़िम्बाब्वे के खिलाड़ी को भी मिली टीम में जगह : बांग्लादेश और श्रीलंका दौरे के लिए आयरलैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। बांग्लादेश दौरे पर आयरलैंड टीम सभी फॉर्मेट में मैच खेलेगी, जबकि श्रीलंका दौरे पर टेस्ट और वनडे मैच खेले जाएंगे। जिम्बाब्वे के पूर्व अंतरराष्ट्रीय पीटर मूर को बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ आगामी मैचों के लिए आयरलैंड की टेस्ट टीम में चुना गया है।

मूर पिछले साल अक्टूबर में आयरलैंड के लिए खेलने के योग्य थे, हालांकि उन्हें पिछले महीने जिम्बाब्वे दौरे के लिए नहीं चुना गया था। मूर ने ज़िम्बाब्वे के लिए आठ टेस्ट, 49 वनडे और 21 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले है।

दिग्गज बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग को टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली है. स्टर्लिंग को बांग्लादेश और श्रीलंका दोनों दौरों पर सीमित ओवरों के मैचों के लिए चुना गया था और श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के लिए टीम का कप्तान भी नियुक्त किया गया था।

नियमित कप्तान एंड्रयू बालबर्नी को श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय मैचों के लिए आराम दिया गया है, यही वजह है कि स्टर्लिंग को बागडोर सौंपी गई है।

ये भी पढ़े : Shane Warne Properties: शेन वॉर्न के निधन के 11 महीने बाद सामने आई वसीयत, गर्लफ्रेंड को लगा बड़ा झटका और गैर हुए माला-माल

फ्रेंचाइजी क्रिकेट के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के कारण तेज गेंदबाज जोशुआ लिटिल को सिर्फ बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुना गया है. लिटिल को पीएसएल और फिर आईपीएल में भी शिरकत करनी है।

बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज वनडे सुपर लीग का हिस्सा है क्योंकि आयरिश टीम इस साल के अंत में भारत में होने वाले विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई करने की कोशिश करेगी। सुपर लीग की शीर्ष आठ टीमों को सीधे प्रवेश मिलता है, जबकि बाकि पांच में जगह बनाने के लिए शेष पांच क्वालीफाइंग टूर्नामेंट खेलने होंगे।

बांग्लादेश और श्रीलंका दौरे के लिए आयरलैंड की टीम इस प्रकार है :

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज की टीम : एंड्रू बैलबर्नी (कप्तान), मार्क अडेयर, कर्टिस कैंफर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, ग्राहम ह्यूम, मैथ्यू हम्फ्रेस, बैरी मैकार्थी, पॉल स्टर्लिंग, हैरी टेक्टर, लोरकान टकर (विकेटकीपर), बेन व्हाइट, स्टीफन डोहेनी (केवल वनडे), जोश लिटिल (केवल वनडे), एंड्रू मैकब्राइन (केवल वनडे), रॉस अडेयर(केवल टी20), कॉनर ओल्फर्ट (केवल टी20), क्रेग यंग (केवल टी20)।

बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए टीम : एंड्रू बैलबर्नी (कप्तान), कर्टिस कैंफर, मरे कमिंस, जॉर्ज डॉकरेल, ग्राहम ह्यूम, मैथ्यू हम्फ्रीस, एंड्रू मैकब्राइन, बैरी मैकार्थी, जेम्स मैककोलम, पीटर मूर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, लोरकान टकर (विकेटकीपर), बेन व्हाइट, मार्क अडेयर (केवल बांग्लादेश), मैथ्यू फोस्टर (केवल श्रीलंका)।

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज की टीम : पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), कर्टिस कैंफर, मरे कॉमिंस, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, मैथ्यू फोस्टर, ग्राहम ह्यूम, मैथ्यू हम्फ्रीस, एंड्रू मैकब्राइन, कोनोर ओल्फर्ट, हैरी टेक्टर, लोरकान टकर (विकेटकीपर), क्रेग यंग।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...