बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में कुलदीप यादव टीम में शामिल

Kiran Yadav
Published On:
Kuldeep Yadav included in the team for the last ODI against Bangladesh

बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में कुलदीप यादव टीम में शामिल : भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 2 – 0 से गंवा चुकी है। वनडे सीरीज़ का आखिरी मुक़ाबला 10 दिसंबर को चटगांव में खेला जाएगा। भारतीय टीम में इंजरी की समस्या लगातार बढ़ती जा रही हैं। कप्तान रोहित शर्मा अंगूठे में चोट लगने के कारण तीसरे वनडे से बाहर हो गए हैं , अब उनका टेस्ट सीरीज़ में खेलने पर भी सस्पेंस हैं।

इसके बाद तेज गेंदबाज दीपक चाहर भी चोटिल होने के चलते वापस भारत लौटेंगे । पहले वनडे मैच में अपना डेब्यू करने वाले तेज़ गेंदबाज़ कुलदीप सेन भी सिर्फ एक ही मुकाबला खेलकर बाहर हो गए। इसी वजह से अब तीसरे और आखिरी वनडे मैच के लिए दिग्गज स्पिनर कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया गया हैं।

बीसीसीआई ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी हैं की कुलदीप यादव को तीसरे और आखिरी वनडे के लिए टीम में शामिल किया गया हैं।

ये भी पढ़े : भारतीय टीम के लिए तीसरा वनडे जीतना जरूरी ,पूर्व कप्तान ने दिया बड़ा बयान

आपको बता दें कि भारतीय टीम के कई खिलाड़ी लगातार चोट से झूझ रहे हैं। दिग्गज तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह चोटिल होने की वजह से लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं। रविंद्र जडेजा भी चोट लगने के कारण टीम से बाहर हैं। बांग्लादेश दौरे से ठीक पहले मोहम्मद शमी भी चोटिल हो गए थे और वो दौरे से बाहर हो गए थे।

भारत को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के दोनों ही मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम सीरीज गंवा चुकी है और क्लीन स्वीप से बचने के लिए भारतीय टीम का आखिरी वनडे मैच जीतना जरुरी हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...