ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के बाद नबी ने कप्तानी से दिया इस्तीफ़ा

Kiran Yadav
Published On:
Nabi resigns from captaincy after defeat against Australia

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के बाद नबी ने कप्तानी से दिया इस्तीफ़ा : अफगानिस्तान टीम का टी20 वर्ल्ड कप 2022 निराशाजनक रहा है। ग्रुप 1 में अफगानिस्तान की टीम को पांच मैचों में 3 हार का सामना करना पड़ा और 2 मैच बारिश के कारण धुल गए। हालांकि फाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया को हराने के काफी करीब पहुंच गई थी. इसके बाद कप्तान मोहम्मद नबी ने कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया है. उन्होंने तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा देने की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है।

नबी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर कहा कि हमारा टी20 विश्व कप अभियान इस तरह से समाप्त हो गया है जिसकी हमें और हमारे समर्थकों को उम्मीद नहीं थी। आप की तरह हम भी मैचों के परिणाम से निराश हैं। पिछले एक साल से टीम की तैयारी वैसी नहीं रही जैसी कप्तान बड़े टूर्नामेंट के लिए चाहता है।

मैं, टीम मैनेजर और चयन समिति पिछले कई दौरों में एक ही पृष्ठ पर नहीं रहे हैं। इससे टीम का संतुलन प्रभावित हुआ। इसलिए मैं तत्काल प्रभाव से कप्तान पद से इस्तीफा देता हूं, अगर प्रबंधन और टीम चाहे तो मैं एक खिलाड़ी के रूप में अपने देश के लिए खेलना जारी रखूंगा।

ये भी पढ़े : करीबी मुक़ाबले में ऑस्ट्रेलिया ने अफ़ग़ानिस्तान को चार रनों से हराया

नबी ने आगे कहा कि बारिश से मैच प्रभावित होने के बाद भी मैदान पर आने के लिए मैं आप सभी का दिल की गहराइयों से शुक्रिया अदा करता हूं. आपका प्यार हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अफगानिस्तान जिंदा है।

गौरतलब है कि शुक्रवार को अफगानिस्तान की टीम ने इस वर्ल्ड कप का आखिरी मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर दी लेकिन आखिरकार मेजबान टीम को 4 रन से जीत का मौका मिल गया। इस मैच के साथ ही अफगानिस्तान टीम का अभियान समाप्त हो गया।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Kapil Dev
|

Kapil Dev : कपिल देव ने इमरान खान के लिए उठाई आवाज, बोले- हर कैदी को मिलनी चाहिए मानवीय सुविधाएं

Kapil Dev – भारत के महान क्रिकेटर और पूर्व कप्तान कपिल देव ने पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री और विश्व कप विजेता ...

T20 Tri-Series
|

T20 Tri-Series : त्रिकोणीय T20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे की टीम घोषित, सिकंदर रजा संभालेंगे कप्तानी

T20 Tri-Series – जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका और मेजबान नामीबिया के खिलाफ होने वाली आगामी टी20 अंतरराष्ट्रीय त्रिकोणीय सीरीज के लिए अपनी 15 सदस्यीय ...

Duleep Trophy
|

Duleep Trophy : शाहबाज अहमद का दलीप ट्रॉफी में तूफानी प्रदर्शन, 167 रन के बाद 3 विकेट

Duleep Trophy – भारतीय टीम से बाहर चल रहे ऑलराउंडर शाहबाज अहमद ने दलीप ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए अपनी ...

Tendulkar
|

Tendulkar : सचिन तेंदुलकर के नाम से वायरल हुई 2027 वर्ल्ड कप की फर्जी टीम, आकाश चोपड़ा ने खोली पोल

Tendulkar – 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को लेकर क्रिकेट जगत में अभी से चर्चा शुरू हो गई है। दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और ...

Jurel
|

Jurel : ध्रुव जुरेल ने 99 से 100 तक पहुंचने में खेलीं 13 गेंदें, अश्विन-मुरली विजय की खास लिस्ट में बनाई जगह

Jurel – भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शानदार शतकीय पारी ...

BCCI
|

BCCI : युवा खिलाड़ियों पर BCCI का बड़ा फैसला, सट्टेबाजी और फिक्सिंग से बचाने की होगी जिम्मेदारी

BCCI – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई अपनी नई जूनियर क्रिकेट चयनसमिति को सिर्फ खिलाड़ियों के चयन तक सीमित नहीं रखना चाहता। नई ...