MI vs KKR मैच में हुआ फुल ऑन पंगा, Suryakumar Yadav सहित इन खिलाड़‍ियों पर लगा भारी भरकम जुर्माना

Published On:

MI vs KKR मैच में हुआ फुल ऑन पंगा-MI vs KKR IPL 2023 मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2023 का 22वां मैच विवादों से भरा रहा। मुंबई इंडियंस के कप्‍तान सूर्यकुमार यादव पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा। के

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2023 का 22वां मुकाबला विवादों से भरा रहा। इस मुकाबले में केकेआर के कप्‍तान नितीश राणा और ऋतिक शौकीन के बीच जबर्दस्‍त विवाद हुआ। वहीं वानखेड़े स्‍टेडियम पर मुंबई इंडियंस की कप्‍तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव पर भी 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा।

रविवार को मीडिया विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया, ‘धीमी ओवर गति के अपराध के संबंध में मुंबई इंडियंस का आईपीएल आचार संहिंता का यह पहला अपराध रहा तो कप्‍तान सूर्यकुमार यादव पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

नितीश-शौकीन पर मोटा जुर्माना

कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्‍तान नीतीश राणा  पर आईपीएल आचार संहिंता के उल्‍लंघन के लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। नितीश राणा ने आईपीएल आचार संहिंता के आर्टिकल 2.21 के अंतर्गत लेवल 1 अपराध स्‍वीकार कर लिया है।

मुंबई इंडियंस के गेंदबाज ऋतिक शौकीन पर आईपीएल आचार संहिंता के उल्‍लंघन के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। शौकीन ने आईपीएल आचार संहिंता के आर्टिकल 2.25 के अंतर्गत लेवल 1 अपराध स्‍वीकार कर लिया है। बता दें कि आईपीएल आचार संहिंता के लेवल 1 उल्‍लंघन में मैच रेफरी का फैसला निर्णायक माना जाता है।

क्‍या हुआ था विवाद

गौरतलब है कि ऋतिक शोकीन की गेंद पर नीतीश राणा  कैच आउट हो गए। आउट होने के बाद नितीश राणा और ऋतिक शौकीन के बीच बहसबाजी हो गई। शौकीन ने राणा को आउट करने के बाद उनसे कुछ कहा। केकेआर के कप्तान इससे भड़क गए और उन्होंने भी वापस लौटते हुए गेंदबाज से कुछ कहा।

राणा और शौकीन दोनों घरेलू क्रिकेट में दिल्ली की ओर से खेलते हैं लेकिन ड्रेसिंग रूम में भी इन दोनों के बीच कोई बात नहीं होती। इन दोनों के बीच पहले भी तीखी बहस हो चुकी थी।

यह भी पढ़े –Virat Kohli और Sourav Ganguly के बीच खत्‍म नहीं हुआ ‘पंगा’, हाथ नहीं मिलाने के बाद एक और हरकत से उठे सवाल

मैच का नतीजा

आईपीएल 2023 के 22वें मैच में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहली बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 20 ओवर में 185 रन बनाए। वहीं, एमआइ ने 17.4 ओवर में इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। मुंबई इंडियंस ने 14 गेंदें शेष रहते पांच विकेट से मैच अपने नाम किया।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Jyoti Vishwakarma

मेरा नाम ज्योति विश्वकर्मा है, मेरा जन्मस्थल रोहिणी, दिल्ली है,जहां मैं अपने परिवार संग वास करती हूं। मेने, कालिंदी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की पढ़ाई पुर्ण की है। मुझे जीवन के मनोहर पलों को कैमरा मे कैद करना अच्छा लगता है वहीं लिखती मे मजबूरी से नहीं शोक से हूं इसी के साथ जिंदगी के पल मुझे मेरे परिवार के साथ जीना पसंद है समय मिलने पर मां के साथ वक्त बिताना व नई जगहों पर घूमना मेरी प्रिय पसंद है इतिहासिक इमारतें को देखकर मेरे मन में कई कहानियां जन्म के लेती हैं मुझे जिंदगी में सकारात्मक रहना अच्छा लगता है, मेरी जिन्दगी कम पर अच्छे लोगों से परिपूर्ण है लोगो के चेहरे की मुस्कान लाना उनको खुश रखना यही मेरी जिंदगी का सुख है आने वाले समय में, मैं अपनी जिंदगी की कमियों को दूर करने का पूर्ण प्रयास करूंगी

Follow Us On

Related Articles

Rinku Singh
|

Rinku Singh : टीम इंडिया से रिंकू सिंह की छुट्टी पर भड़के वसीम जाफर, बोले- बदकिस्मत हैं’

Rinku Singh – भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से नई दिल्ली में तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जानी है। इस ...

Asia Cup 2026
|

Asia Cup 2026 : पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया, फिर भी भारत से पीछे; पॉइंट्स टेबल में नहीं छीन सकी नंबर-1 की कुर्सी

Asia Cup 2026 – महिला एशिया कप 2026 में मंगलवार 1 सितंबर को पाकिस्तान और थाईलैंड के बीच मुकाबला खेला गया। मुकाबले में पाकिस्तान ...

Team Indi
|

Team India : अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया में 8 बड़े बदलाव, संजू सैमसन की वापसी

Team India – अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। ...

Hussey
|

Hussey : इंग्लैंड ने दिया बैटिंग कोच बनने का ऑफर, माइकल हसी ने ठुकराया; ऑस्ट्रेलिया के साथ रहना पसंद

Hussey – ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज माइकल हसी ने इंग्लैंड की टेस्ट टीम का बैटिंग कोच बनने का ऑफर ठुकरा दिया है। रिपोर्ट्स ...

BCCI
|

BCCI : 3 सितंबर को होगी बड़ी बैठक, इंग्लैंड-आयरलैंड की हार से लेकर खिलाड़ियों की चोट तक पर होगा मंथन

BCCI – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) 3 सितंबर को मुंबई में एक अहम बैठक करने जा रहा है। इस बैठक में हाल ही ...

Tendulkar
|

Tendulkar : Sachin Tendulkar के साथ मिला था अवॉर्ड, 93 मैच में ठोके 7134 रन; फिर रिश्वत के आरोप ने खत्म कर दिया क्रिकेट करियर!

Tendulkar – क्रिकेट की दुनिया में कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं जिनमें प्रतिभा तो भरपूर होती है, लेकिन किस्मत और परिस्थितियां उनका साथ नहीं ...