IND vs PAK: 7 साल बाद भारत दौरे पर आएगी पाकिस्तान टीम! क्रिकेट फैंस के लिए आई ये बड़ी खुशखबरी

Published On:

India vs Pakistan- क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम 7 साल के इंतजार के बाद भारत के दौरे पर आ सकती है। 2016 में आखिरी बार भारत के दौरे पर आई थी। जब भारत में टी20 वर्ल्ड कप खेला गया था। इस टूर्नामेंट के बाद पाकिस्तान टीम ने भारत का दौरा नहीं किया है।

7 साल बाद भारत दौरे पर आएगी पाकिस्तान टीम


वनडे वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) अक्टूबर से भारत में खेला जाना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस टूर्नामेंट के लिए बीसीसीआई (BCCI) ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को आश्वासन दिया है कि पाकिस्तान टीम की वीजा मंजूरी भारत सरकार द्वारा दी जाएगी।

इससे ये साफ हो गया है पाकिस्तानी क्रिकेट टीम भारत आ सकती है और वनडे वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) में हिस्सा लेगी। इस दौरान क्रिकेट फैंस को दोनों टीमों के बीच मुकाबला भी देखने को मिलेगा।

5 अक्टूबर से शुरू हो सकता है टूर्नामेंट

ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में इस साल होने वाला वनडे वर्ल्ड कप 2023 में 5 अक्टूबर से शुरू हो सकता है।

वहीं, फाइनल मैच 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. रिपोर्ट के मुताबिक 2023 वर्ल्ड कप में तीन नॉकआउट मैचों समेत कुल 48 मैच खेले जाएंगे।

बीसीसीआई ने इस बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए कम से कम एक दर्जन वेन्यू चुने हैं. जिसमें बेंगलुरु, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, दिल्ली, धर्मशाला, इंदौर, मुंबई और राजकोट शामिल है।

एशिया कप 2023 को लेकर विवाद जारी

एशिया कप 2023 पाकिस्तान की मेजबानी में खेला जाना है. इस टूर्नामेंट को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में विवाद जारी है।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पहले ही यह ऐलान कर चुके हैं कि एशिया कप 2023 के लिए भारत की टीम पाकिस्तान में खेलने के लिए नहीं जाएगी।

यह भी पढ़ें –IND vs AUS: कोहली,धोनी को नहीं मानते विकेटों मे सबसे तेज़,पुजारा को बताया सबसे ख़राब

पीसीबी का कहना है कि अगर टीम इंडिया एशिया कप 2023 में खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं आएगी तो फिर उनकी टीम भी वनडे वर्ल्ड कप 2023 खेलने के लिए भारत नहीं जाएगी।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Jyoti Vishwakarma

मेरा नाम ज्योति विश्वकर्मा है, मेरा जन्मस्थल रोहिणी, दिल्ली है,जहां मैं अपने परिवार संग वास करती हूं। मेने, कालिंदी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की पढ़ाई पुर्ण की है। मुझे जीवन के मनोहर पलों को कैमरा मे कैद करना अच्छा लगता है वहीं लिखती मे मजबूरी से नहीं शोक से हूं इसी के साथ जिंदगी के पल मुझे मेरे परिवार के साथ जीना पसंद है समय मिलने पर मां के साथ वक्त बिताना व नई जगहों पर घूमना मेरी प्रिय पसंद है इतिहासिक इमारतें को देखकर मेरे मन में कई कहानियां जन्म के लेती हैं मुझे जिंदगी में सकारात्मक रहना अच्छा लगता है, मेरी जिन्दगी कम पर अच्छे लोगों से परिपूर्ण है लोगो के चेहरे की मुस्कान लाना उनको खुश रखना यही मेरी जिंदगी का सुख है आने वाले समय में, मैं अपनी जिंदगी की कमियों को दूर करने का पूर्ण प्रयास करूंगी

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...