NZ vs PAK: कीवी टीम पर मंडराए हार के बादल, बारिश नहीं रुकी तो पाकिस्तान होगी विजेता, जानें पूरा समीकरण

Ankit Singh
Published On:
NZ vs PAK

विश्व कप 2023 के अभ्यास मैचों में बारिश ने सभी टीमों के बड़ा तंग किया था, जिसके बाद फैंस वर्ल्ड कप के दौरान भी बारिश को लेकर चिंतित थे। हालांकि विश्व कप के मुख्य मैचों में बारिश ने ज्यादा परेशान नहीं किया। हालांकि अब बेंगलुरू में खेले जा रहे न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच विश्व कप 2023 के 35वें मैच में एक बार फिर बारिश आफत बनकर सामने आ गई है और इस बार बारिश के कारण हार का खतरा कीवी टीम पर मंडराने लगा है।

पाकिस्तान ने कीवी टीम को दिया उन्हीं के अंदाज में जवाब

आपको बता दें कि इस मैच में कीवी टीम के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन दिखाया। इस दौरान Kane Williamson ने 79 गेंदों में 10 चौके-2 छक्के की मदद से 95 रन बनाए, तो वहीं Rachin Ravindra ने इस टूर्नामेंट का तीसरा शतक जड़ते हुए 94 गेंदों में 15 चौके-1 छक्के की बदौलत 106 रन बना दिए। दोनों की इस धमाकेदार पारी के बदौलत कीवी टीम ने पाकिस्तान के सामने 402 रनों का विशालकाय लक्ष्य रखा।

हालांकि इस दौरान पाकिस्तान ने भी वहीं अंदाज दिखाया और पाक टीम के ओपनर Fakahr Zaman ने महज 63 गेंदों में ही शतक जड़ दिया। वहीं इसके अलावा कप्तान बाबर आजम भी 47 रनों के स्कोर पर नाबाद रहकर क्रीज पर टिके हुए हैं। हालांकि इस बीच बारिश ने मैच के बीच खलल डाल दी है, जिसके कारण पूरे ग्राउंड को कवर कर दिया गया। ऐसे में अब कीवी टीम पर हार के बादल मंडराने लगे हैं।

बारिश नहीं रुकी तो कीवी टीम हार जाएगी मैच

आपको बता दें कि बेंगलुरू में इस समय हो रही हर एक मिनट की बारिश के साथ कीवी टीम की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। कीवी टीम को इस दौरान हार का डर सताने लगा है, क्योंकि अगर यहां से मुकाबला नहीं शुरू हुआ तो पाकिस्तान की टीम मैच जीत सकती है। दरअसल, बारिश के आने तक पाकिस्तान का स्कोर 21.3 ओवर में 1 विकेट पर 160 रन था, जो कि DLS नियम के अनुसार निर्धारित रन से 10 रन से आगे है।

दरअसल, DLS नियम के अनुसार इस समय तक पाकिस्तान का स्कोर 150 रन होना था। ऐसे में अगर इसके बाद बारिश नहीं रुकती और मैच रद्द हो जाता है, तो 401 रन बनाने के बावजूद कीवी टीम को इस मैच से हाथ धोना पड़ेगा और पाकिस्तान टीम इस मैच को जीत जाएगी।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...