NZ vs PAK: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान मैच में बारिश ने डाली खलल, क्या कीवी टीम को भारी पड़ेगी मौसम की ये मार?

Pranjal Srivastava
Published On:
NZ vs PAK

बेंगलुरू के M. Chinnasawamy Stadium में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच विश्व कप 2023 का 35वां मैच खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस हारकर पाकिस्तान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 402 रनों का लक्ष्य रखा है, और पाकिस्तान टीम फिलहाल काफी शानदार अंदाज में लक्ष्य का पीछा भी कर रही थी। हालांकि इस बीच बेंगलुरू में बारिश ने मैच के बीच खलल डाल दी है और मैच रोकना पड़ा है।

NZ vs PAK मैच में बारिश बनी आफत

आपको बता दें कि कीवी टीम द्वारा दिए गए 402 रनों का पीछा करने उतरी उतरी पाकिस्तान टीम ने शुरुआती झटका लगने के बावजूद भी काफी शानदार खेल प्रदर्शन दिखाया है और फिलहाल शानदार लय में खेल रही है। इस दौरान जहां पाक के ओपनर Fakhar Zaman ने शानदार सेंचुरी लगा दी है और अभी भी 106 रनों पर नाबाद खेल रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ Babar Azam भी बखूबी उनका साथ निभा रहे हैं।

कप्तान बाबर आजम भी 47 रनों के स्कोर पर नाबाद रहकर क्रीज पर टिके हुए हैं। हालांकि इस बीच बारिश ने मैच के बीच खलल डाल दी है, जिसके कारण पूरे ग्राउंड को कवर कर दिया गया है और खिलाड़ी बारिश रुकने और मैच दोबारा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

बारिश बन सकती है कीवी टीम के लिए मुश्किल

आपको बता दें कि अगर आज बारिश ज्यादा देर तक होती है और किसी तरफ इस मैच में DLS नियम का इस्तेमाल किया जाता है, तो पाकिस्तान टीम को इसका फायदा मिल जाएगा और कीवी टीम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ऐसे में न्यूजीलैंड टीम अभी बारिश के जल्द से जल्द रुक जाने का ही इंतजार कर रही होगी। बता दें कि बारिश के कारण मैच रुकने तक पाकिस्तान ने 21.3 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 160 रन बना लिए हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...