Pakistan : PCB ने किया बड़ा ऐलान – पहली बार T20 ट्राई सीरीज की मेजबानी करेगा पाकिस्तान

Atul Kumar
Published On:

Pakistan – पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने आगामी महीनों के लिए बड़ा शेड्यूल जारी किया है। टी20 एशिया कप 2025 से पहले पाकिस्तान अब घरेलू मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज और उसके तुरंत बाद पहली बार टी20 ट्राई सीरीज की मेजबानी करेगा।

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज (11 से 15 नवंबर)

श्रीलंका की टीम 2019 के बाद पहली बार पाकिस्तान में वनडे सीरीज खेलने उतरेगी। यह तीनों मुकाबले रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में होंगे।

  • पहला वनडे – 11 नवंबर, रावलपिंडी
  • दूसरा वनडे – 13 नवंबर, रावलपिंडी
  • तीसरा वनडे – 15 नवंबर, रावलपिंडी

दोनों टीमों की आखिरी भिड़ंत वनडे फॉर्मेट में ICC वर्ल्ड कप 2023 के दौरान हुई थी।

पहली बार T20 ट्राई सीरीज (17 से 29 नवंबर)

वनडे सीरीज के बाद पाकिस्तान अपनी पहली T20 त्रिकोणीय सीरीज की मेजबानी करेगा। इसमें पाकिस्तान, अफगानिस्तान और श्रीलंका हिस्सा लेंगे।
PCB ने कहा—
“यह सीरीज अगले साल के T20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाज से अहम होगी और फैंस को रोमांचक क्रिकेट देखने को मिलेगा।”

टी20 ट्राई सीरीज का शेड्यूल:

  • 17 नवंबर – पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान (रावलपिंडी)
  • 18 नवंबर – श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान (रावलपिंडी)
  • 22 नवंबर – पाकिस्तान बनाम श्रीलंका (लाहौर)
  • 23 नवंबर – पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान (लाहौर)
  • 25 नवंबर – श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान (लाहौर)
  • 27 नवंबर – पाकिस्तान बनाम श्रीलंका (लाहौर)
  • 29 नवंबर – फाइनल (लाहौर)

पाकिस्तान का व्यस्त सीजन

  • पाकिस्तान अक्टूबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलेगा (12-24 अक्टूबर)।
  • हाल ही में पाकिस्तान ने यूएई टी20 ट्राई सीरीज जीती थी, जहां फाइनल में अफगानिस्तान को 75 रनों से हराया।
  • अब टीम टी20 एशिया कप 2025 में नजर आएगी, जहां 12 सितंबर को ओमान और 14 सितंबर को भारत से भिड़ेगी।
टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...