पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद आमिर की वापसी को लेकर पीसीबी ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

Kiran Yadav
Published On:
PCB reacts to the return of Pakistan fast bowler Mohammad Amir

पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद आमिर की वापसी को लेकर पीसीबी ने दी बड़ी प्रतिक्रिया : पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद आमिर की वापसी को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के नए चेयरमैन नजम सेठी ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि मोहम्मद आमिर अगर चाहे तो संन्यास से वापिस आकर पाकिस्तान के लिए फिरसे अंतराष्ट्रीय क्रिकेट खेल सकते है।

सेठी के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट टीम में आमिर की वापसी के दरवाज़े खुले हैँ। नजम सेठी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया की अगर आमिर संन्यास वापस लेते है तो पीसीबी को इससे कोई ऐतराज़ नहीं है।

दिसंबर 2020 में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से अचानक संन्यास लेकर सबको चौका दिया था। उन्होंने कहा कि मुख्य कोच मिस्बाह-उल-हक और गेंदबाजी कोच वकार यूनुस सहित टीम प्रबंधन द्वारा उनके साथ बुरा व्यवहार किया गया। इसके अलावा उन्होंने रमीज राजा की भी काफी आलोचना की थी.

ये भी पढ़े : भारत की ओर से सबसे तेज़ गेंद फेकने वाले गेंदबाज़ बने उमरान मालिक , जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ा

आमिर ने यह भी कहा था कि जब तक रमीज राजा पीसीबी अध्यक्ष हैं, वह रिटायरमेंट से बाहर नहीं आएंगे। अब रमीज राजा को पीसीबी अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। इसके बाद आमिर को नेशनल हाई परफॉर्मेंस सेंटर में ट्रेनिंग करते देखा गया।

मोहम्मद आमिर ने खुद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की इच्छा जताई थी और अब उन्हें पीसीबी से भी हरी झंडी मिल गई है. नजम सेठी ने कहा,

“मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और अगर वह फिर से चयन के लिए खुद को उपलब्ध कराना चाहते हैं तो हमें कोई समस्या नहीं होगी।”

आपको बता दें कि एक इंटरव्यू में आमिर ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम में वापसी करने की इच्छा जताई थी और कहा कि अगर अल्लाह ने चाहा तो मैं फिर से पाकिस्तान के लिए खेलूंगा. लेकिन इससे पहले मैं पीएसएल में और बेहतर करना चाहता हूं.

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...