SA vs AFG वॉर्म अप मैच में बारिश बनी मुसीबत, लगातार हो रही बारिश के कारण टॉस में हुई देरी

Ankit Singh
Published On:
SA vs AFG

World Cup 2023 के तहत सभी टीमें भारत पहुंच चुकी हैं और इस मुकाबले के लिए सभी टीमों ने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। विश्व कप 2023 का महामुकाबला 5 अक्टूबर से शुरू होना है, लेकिन इससे पहले सभी टीमों के लिए 4 दिन का वॉर्म अप मैच शेड्यूल रखा गया है। आज शुक्रवार यानी 28 सितंबर से वॉर्म अप मैचों की शुरूआत होनी है।

शुक्रवार को 3 वॉर्म अप मैच खेले जाने हैं, जिसमें गुवाहाटी में Bangladesh बनाम Sri Lanka, तिरुवनंतपुरम में South Africa बनाम Afghanistan और हैदराबाद में New Zealand बनाम Pakistan मुकाबला होगा। इसमें BAN vs SL और NZ vs PAK मुकाबला तो शुरू हो चुका है, लेकिन SA vs AFG मुकाबले में बारिश ने खलल डाल दी है।

SA vs AFG मैच में बारिश ने डाली संकट

आपको बता दें कि तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे South Africa बनाम Afghanistan मैच में टॉस से पहले ही बारिश ने खलल डाल दी, जिसके कारण इस मैच के टॉस में देरी की गई है। बता दें कि मौजूदा मिली रिपोर्ट के अनुसार तिरुवनंतपुरम में तेज बारिश के कारण ग्राउंड को कवर्स से ढक दिया गया है और अभी भी ये बारिश लगातार हो रही है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि इस मैच को शुरू होने में अभी भी काफी समय लग सकता है।

आज हो रहे हैं 3 वॉर्म अप मैच

साउथ अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के मैच में भले ही बारिश ने खलल डाल दी हो, लेकिन आज ही के दिन 2 और वॉर्म अप मैच खेले जा रहे हैं, जिसमें जहां एक तरफ PAK vs NZ मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है, तो वहीं दूसरी तरफ SL vs BAN मैच में भी श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। फिलहाल ये दोनों मैच सही ढंग से खेले जा रहे हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...