World Cup 2023 के आगाज से पहले हुई Rohit Sharma और Babar Azam की मुलाकात, इस वजह से दोनों पहुंचे अमहदाबाद

Ankit Singh
Updated On:
Rohit Sharma

भारत में आयोजित World Cup 2023 का आगाज कल गुरूवार यानी 5 अक्टूबर से होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट की शुरूआत डिफेंडिंग चैंपियन England और New Zealand के मुकाबले से होनी है। हालांकि फैंस की नजरें 14 अक्टूबर को होने वाले IND vs PAK मैच पर टिकी हुई हैं।

दोनों टीमें Asia Cup 2023 के बाद एक बार फिर आमने -सामने आने वाली हैं। हालांकि इस मुकाबले से पहले ही अहमदाबाद में Team India के कप्तान Rohit Sharma और Pakistan के कप्तान Babar Azam की मुलाकात हुई है, जहां दोनों एक खास इवेंट में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।

इस वजह से अहमदाबाज पहुंचे Rohit Sharma और Babar Azam

आपको बता दें कि Rohit Sharma और Babar Azam एक साथ अहमदाबाद एक खास इवेंट के लिए पहुंचे हैं। दरअसल, विश्व कप 2023 का आगाज तो 5 अक्टूबर से होना है, लेकिन उससे 1 दिन पहले यानी 4 अक्टूबर को अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में कैप्टेन्स डे मनाया जाना है।

ऐसे में इस खास इवेंट के लिए सिर्फ रोहित और बाबर ही नहीं बल्कि सभी टीमों के कप्तान अहमदाबाद पहुंचे हैं। बता दें कि इस खास मौके पर नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सभी कप्तान इकट्ठे होंगे, जहां सभी का फोटोशूट होगा। इसी मौके के लिए रोहित शर्मा और बाबर आजम भी अहमदाबाद पहुंचे हैं, जहां दोनों की मुलाकात हुई है।

इस दिन Team India और पाकिस्तान को खेलना है अपना विश्व कप का पहला मुकाबला

बता दें कि भारतीय टीम को विश्व कप 2023 का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को Australia के खिलाफ खेलना है। गौरतलब है कि विश्व कप से पहले भी India और Australia के बीच 3 वनडे मुकाबले की सीरीज हुई थी, जिसमें भारत ने 2 शुरुआती मुकाबले जीते थे, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी मैच में बाजी मारी थी। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया भारत के खेल से वाकिफ है, तो ये कहना गलत नहीं होगा कि IND vs AUS मुकाबला आसान नहीं होने वाला है।

वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान को विश्व कप 2023 का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को खेलना है, जिसमें पाकिस्तान की भिड़ंत Netherlands से होनी है। हालांकि ये मुकाबला भारतीय टीम जितना मुश्किल नहीं होगा, क्योंकि पाकिस्तान पहले से वॉर्म अप मैचों के जरिए भारतीय पिच से वाकिफ है, जबकि Netherlands के दोनों वॉर्म अप मैच रद्द हो गए। वहीं नीदरलैंड की टीम 12 साल बाद विश्व कप में वापसी कर रही है। ऐसे में पाकिस्तान के पलड़ा इस मैच में भारी होने वाला है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...