SA vs IND: टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा, महज 642 गेंदों में खत्म हुआ खेल

Pranjal Srivastava
Published On:
SA vs IND

केपटाउन में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा दूसरा टेस्ट मुकाबला दूसरे दिन ही समाप्त हो गया है और भारतीय टीम ने इस मुकाबले में प्रोटियाज को हराकर सीरीज को 1-1 से ड्रॉ करवा दिया है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब दूसरे मुकाबले में 7 विकेट की जीत के साथ भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी की है।

इसके साथ ही इस टेस्ट मैच के साथ इतिहास रच गया है। दरअसल, टेस्ट क्रिकेट के 147 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब मात्र 642 गेंदों में ही एक 5 दिवसीय टेस्ट मुकाबला समाप्त हो गया हो। साल 1877 में पहली बार टेस्ट क्रिकेट खेला गया था और तब से 2024 तक कभी भी ऐसा कारनामा नहीं हुआ था। ऐसे में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया केपटाउन टेस्ट क्रिकेट इतिहास का सबसे छोड़ा टेस्ट मैच रहा है।

टीम इंंडिया ने केपटाउन में तोड़ा 92 साल पुराना रिकॉर्ड

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केपटाउन में भारत और प्रोटियाज के बीच खेला गया ये मैच सबसे जल्दी खत्म होने वाला टेस्ट मुकाबला बना गया है। इससे पहले 92 साल पहले ऐसा ही कारनामा देखा गया था। दरअसल, साल 1932 भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया मैच महज 656 गेंदों में समाप्त हुआ था। हालांकि भारतीय टीम ने इस मुकाबले को 642 गेदों में समाप्त करके इतिहास रच दिया है।

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम गेंदों में खत्म होने वाले मैच

  • 642 गेंद- SA vs IND, केपटाउन, 2024
  • 656 गेंद- AUS vs SA, मेलबर्न, 1932
  • 672 गेंद- WI vs ENG, ब्रिजटाउन, 1935
  • 788 गेंद- ENG vs AUS, मैनचेस्टर, 1888
  • 792 गेंद- ENG vs AUS, लॉर्ड्स,, 1888

अफ्रीकी सरजमीं पर प्रोटियाज के खिलाफ भारत की पहली जीत

भारतीय टीम ने साल 1993 के बाद से दक्षिण अफ्रीका की सरजमीं पर प्रोटियाज के खिलाफ कोई टेस्ट मैच जीत नहीं पाई थी। बता दें कि इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच अफ्रीकी सरजमीं पर पहला टेस्ट मैच 2 जनवरी 1993 में खेला था और उसमें भी ब्लू टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद दोनों टीमों के बीच यहां कुल 6 मुकाबले खेले गए, जिसमें से 4 में भारतीय टीम को हार मिली जबकि 2 मुकाबले ड्रॉ रहे।

ऐसे में इन आकंड़ों के बाद अब आखिरकार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनकी ही सरजमीं पर सांतवें टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है। ऐसे में केपटाउन में भारतीय टीम के ये जीत काफी बड़ी है। 31 साल के बाद आखिरकार अब टीम इंडिया ने प्रोटियाज का घमंड तोड़ दिया है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...