सहवाग के बेटे की हुई क्रिकेट में एंट्री ,अपने पापा की तरह लगते हैं शॉट

Kiran Yadav
Published On:
Sehwag's son enters cricket, shoots like his father

सहवाग के बेटे की हुई क्रिकेट में एंट्री , अपने पापा की तरह लगते हैं शॉट : भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने प्रोफेशनल क्रिकेट में कदम रखा हैं। बीसीसीआई द्वारा आयोजित अंडर 16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में दिल्ली टीम में सहवाग के बेटे को जगह मिली है।15 साल के आर्यवीर अब प्रोफेशनल क्रिकेट में धमाल मचने के लिए तैयार हैं।

अंडर 16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी ट्रॉफी में दिल्ली की टीम बिहार के खिलाफ अपना मुक़ाबला खेल रही है। इस मैच में सहवाग के बेटे आर्यवीर को प्लेइंग XI में जगह नहीं मिली हैं। लेकिन इसके साथ हे उनकी क्रिकेट में बड़े लेवल पर एंट्री हो चुकी हैं। ऐसे में फैंस को उनके बेटे के रूप में फिर से सहवाग जैसी झलक देखने को मिल सकती हैं ।

इंस्टाग्राम पर सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने अपनी बल्लेबाज़ी की कई वीडियो शेयर की हैं , जिसमे वह अपने पिता सहवाग के अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं और नेट्स पर गेंदबाज़ो पर प्रहार कर रहे हैं.

ये भी पढ़े : भारतीय फैंस भी पाकिस्तान को भारत में खेलते हुए देखना चाहते हैं , पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

अगर वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड की बात करें तो उनकी गिनती दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में होती है. सहवाग ने भारत के लिए 104 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें करीब 50 की औसत से 8586 रन उनके नाम हैं । टेस्ट में उनके नाम दो तिहरे शतक हैं।

वही उनके वनडे करियर की बात की जाये तो उन्होंने 251 वनडे में करीब 35 की औसत से 8273 रन बनाये हैं , जिसमे 15 शतक और 38 अर्धशतक शामिल हैं। वनडे में सहवाग के नाम एक दोहरा शतक भी हैं , जो उन्होंने साल 2011 वेस्टइंडीज के विरुद्ध बनाया था।

अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए दिल्ली की टीम: 

आर्नव बग्गा (कप्तान), सार्थक रे, प्रणव, सचिन, अनिंदो, श्रेय सेठी (विकेटकीपर), प्रियांशु, लक्ष्मण, उद्धव मोहन, ध्रुव, किरित कौशिक, नैतिक माथुर, शांतनु यादव, मोहक कुमार, आर्यवीर सहवाग 

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...