“शाकिब मैच जीतने के लिए गलत कर रहा है”, Timed Out Controversy पर बांग्लादेश के कोच ने भी छोड़ा शाकिब का साथ

Pranjal Srivastava
Published On:
Timed Out Controversy

विश्व कप 2023 के 38वें मुकाबले में कुछ ऐसा देखने को मिला जो क्रिकेट के इतिहास में पहले कभी नहीं देखा गया था। दरअसल, बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेले गए इस मुकाबले में श्रीलंकाई ऑलराउंडर Angelo Mathews को Timed Out करार दे दिया गया। ऐसे में मैथ्यूज क्रिकेट के इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्हें टाइम आउट दिया गया है।

हालांकि ये टाइम आउट विवाद मैच के दौरान से लेकर अबतक और गहरा ही होता जा रहा है। फैंस से लेकर क्रिकेट जगत के बड़े दिग्गज तक इस मामले पर अपनी राय साझा कर रहे हैं। बहुत कम ही लोग है जो मैथ्यूज को गलत बता रहे हैं, बाकी ज्यादातर लोग Shakib Al Hasan को गलत बताकर उनपर खेल भावना का अनादर करने का आरोप लगा रहे हैं।

बांग्लादेश के कोच भी हुए Shakib Al Hasan के खिलाफ

हालांकि बड़ी बात तो यह है कि खुद बांग्लादेश के कोच तक ने कप्तान शाकिब का साथ छोड़ दिया है और इस मामले में शाकिब को ही गलत बता दिया है। बता दें कि बांग्लादेश के गेंदबाजी कोच कोई और नहीं बल्कि दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज गेंदबाज एलन डोनाल्ड हैं। टाइम आउट विवाद पर डोनाल्ड का कहना है कि वो शाकिब के फैसले से काफी हैरान हैं। बता दें कि उन्होंने कहा है कि, शाकिब के फैसले से हैरान थे, वह बिलकुल भी इसका समर्थन नहीं करेंगे। उन्होंने आगे कहा मुझे लगता है कि यह वास्तव में बांग्लादेश के क्लिनिकल प्रदर्शन पर भारी पड़ा।

एलन डोनाल्ड ने शाकिब के फैसले को ठहराया गलत

बता दें कि डोनाल्ड ने शाकिब के फैसले को गलत बताते हुए कहा कि, ईमानदारी से कहूं तो मैं अभी भी इसके बारे में थोड़ा हैरान हूं।  एक पल के लिए मैं मैदान पर दौड़ना चाहता था और कहना चाहता था कि बहुत हो गया। इस घटना बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच संघर्षपूर्ण मुठभेड़ की स्थिति पैदा कर दी है।

शाकिब मैच जीतने के लिए गलत कर रहा है – एलन डोनाल्ड

आपको बता दें कि जब एलन डोनाल्ड से मैच के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों द्वारा हाथ ना मिलाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, “इससे मुझे कोई आश्चर्य नहीं हुआ। मैंने वास्तव में उस मैदान पर जाने और यह कहने के बारे में सोचा था कि बहुत हो गया। हम उस तरह की टीम नहीं हैं, जो इसके लिए खड़े हों। कोच डोनाल्ड ने स्वीकार किया कि आउट होना निराशाजनक था। शाकिब मैच जीतने के लिए सब कुछ कर रहा है, जो कि गलत है।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...