IND vs AUS मैच से बाहर हुए Shubman Gill, रोहित के साथ ये खिलाड़ी करेगा ओपनिंग

Pranjal Srivastava
Published On:
IND vs AUS

World Cup 2023 में Team India को अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को Australia के खिलाफ खेलना है। इस मैच के लिए दोनों ही टीमें चेन्नई पहुंच चुकी हैं और नेट्स में जमकर पसीना बहा रही हैं। हालांकि इस महत्वपूर्ण मैच से पहले ही भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है।

दरअसल, टीम के युवा बल्लेबाज Shubman Gill को चेन्नई पहुंचते ही डेंगू हो गया है। ऐसे में रविवार को खेले जाने वाले IND vs AUS मैच से वो बाहर हो गए हैं। गिल जैसे दमदार खिलाड़ी की कमी भारतीय टीम के लिए एक झटका साबित हो सकती है। हालांकि इस बीच टीम इंडिया में गिल की जगह एक और तूफानी ओपनर की एंट्री कर ली गई है, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में Rohit Sharma के साथ ओपनिंग करता नजर आएगा।

IND vs AUS मैच से बाहर हुए गिल, Ishan Kishan की हुई एंट्री!

बता दें कि Shubman Gill भारतीय टीम के लिए एक बेहतरीन ओपनर की भूमिका निभा रहे थे। वो भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के साथ टीम को बेहतरीन शुरूआत करने के लिए जाने जाते हैं। हालांकि अब इस महत्वपूर्ण मैच से उनका बाहर होना टीम के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है।

हालांकि ऐसा नहीं होने वाला, क्योंकि कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय टीम में गिल की कमी को पूरा करने के लिए Ishan Kishan को एंट्री दी जा सकती है। कहा जा रहा है कि IND vs AUS मैच में रोहित शर्मा के साथ इशान किशन ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं।

ओपनर के तौर पर Ishan Kishan का जवाब नहीं

गौरतलब है कि वर्ल्ड कप 2023 के लिए ईशान किशन को भारतीय टीम के तीसरे ओपनर के तौर पर टीम इंडिया में जगह मिली है। ओपनर के तौर पर ईशान का प्रदर्शन शानदार है। इस पोजीशन पर बैटिंग करते हुए। किशन ने दोहरा शतक लगाया है। ऐसे में गिल की जगह पर इशान किशन से बेहतर रिप्लेसमेंट टीम इंडिया को नहीं मिल सकता है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...