SRH vs CSK: हैदराबाद के खिलाफ हार के बाद चेन्नई के कोच Stephen Fleming ने बताया कहां हुई टीम से चूक?

Pranjal Srivastava
Published On:
SRH vs CSK

बीती रात 5 अप्रैल यानी शुक्रवार को IPL 2024 का 18वां मुकाबला SRH और CSK के बीच खेला गया, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकटों से मात दे दी। जहां हैदराबाद के लिए ये इस सीजन की दूसरी जीत है, तो वहीं इस सीजन में CSK को ये लगातार दूसरी हार मिली है।

ऐसे में इस मैच के बाद CSK के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने चेन्नई की हार का कारण बताया। मैच समाप्त होने के बाद फ्लेमिंग ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि CSK को SRH के खिलाफ कम स्कोर बनाने का हर्जाना भुगतना पड़ा। इसके अलावा फ्लेमिंग ने ये भी बताया कि आखिर टीम से इस मुकाबले में कहां-कहां चूक हुई।

स्टीफन फ्लेमिंग ने बाताय CSK की हार का कारण

बता दें कि हैदराबाद में खेले गए इस मुकाबले में हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि, “पहले 10 ओवरों में, मुझे लगा कि हम खेल में हैं। लेकिन अंतिम 5 ओवरों में हैदराबाद ने जिस तरह से गेंदबाजी की, उसे श्रेय जाता है। 180-190 तक पहुंचने की कोशिश में, हम फंस गये। संभवतः बाद में आप कुछ को मैदान में गिरा देते हैं, लेकिन हमें अभी भी लगता है कि 180-190 के स्कोर तक पहुंचना संभव था। हैदराबाद ने वास्तव में आखिरी 5 या 6 ओवरों में हमें रोक दिया।”

वहीं स्टीफन फ्लेमिंग ने आगे कहा कि, “हम शायद 15 रन पीछे रह गए। हम जानते थे कि पहले 10 ओवर कठिन होंगे, इसलिए हमें अपने बचाव में सकारात्मक रहना होगा। मुझे नहीं लगता कि पहले ओवर में मोईन अली का कैच छूटने का खेल पर बड़ा असर पड़ा, हालांकि आप चाहेंगे कि आपकी टीम रास्ते में आने वाले हर मौके का फायदा उठाए। हमने बहुत अच्छी तरह से मुकाबला किया। एक बार जब आपको गेंदबाजी करने के लिए सही गति मिल जाए तो यह खेलने के लिए एक मुश्किल विकेट था।”

मैच का हाल

बता दें कि इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। इस दौरान Shivam Dube ने 24 गेेंदों में 1 चौका और 4 छक्कों के साथ 45 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। वहीं इस लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की टीम ने महज 18.1 ओवर में ही इस टारगेट को पूरा कर लिया। इस दौरान हैदराबाद की तरफ से Aidem Markram ने 38 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल था।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...