SRH vs RR: राजस्थान को हराकर हैदराबाद ने जीता फाइनल का टिकट, क्वालीफायर-2 में 36 रनों से दर्ज की शानदार जीत

Pranjal Srivastava
Published On:
SRH vs RR

बीती रात यानी शुक्रवार को Sunrisers Hyderabad और Rajasthan Royals के बीच IPL 2024 का दूसरा क्वालिफायर मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में SRH ने 36 रनों से RR को मात देकर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया। अब 26 मई यानी रविवार को चेन्नई के MA Chidambaram Stadium में हैदराबाद का सामना KKR से होगा।

SRH ने RR को दिया था 176 रनों का लक्ष्य

बता दें कि इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके तहत SRH पहले बल्लेबाजी करने उतरी। हालांकि उनकी शुरूआत बेहद खराब रही। Abhishek Sharma महज 12 रनों पर ही अपना विकेट गंवा बैठे। हालांकि इसके बाद Travis Head 34(28) और Rahul Tripathi 37(15) ने शानदार साझेदारी की।

इसके बाद Aiden Markram महज 1 रन पर ही विदा हो गए। हालांकि Heinrich Klassen ने 34 गेंदों पर 4 छक्कों के साथ शानदार 50 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके बाद भी SRH को लगातार झटके लगने शुरू हुए, लेकिन अंत में Shahbaz Ahmed ने 18 रन बनाए, जिसके बदौलत हैदराबाद 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 175 रन बना सकी।

36 रनों से हारी Rajasthan Royals

176 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही Rajasthan Royals को भी पहला झटका सिर्फ 24 रनों पर लग गया। हालांकि Yashasvi Jaiswal इस मुकाबले में बेहद शानदार फॉर्म में नजर आए। उन्होंने इस मुकाबले में महज 21 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 42 रनों की तूफानी पारी खेली। वहीं इसके बाद RR की तरफ से तो जैसे विकटों की लड़ी ही लग गई।

ना तो रियान पराग और ना ही संजू सैमसन कुछ कमाल दिखा पाए। राजस्थान के मिडल क्रम में सिर्फ Dhruv Jurel इकलौते ऐसे बल्लेबाज रहे, जिन्होंने 35 गेंदों पर 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 56 रन बनाए। इस पारी के दौरान राजस्थान की तरफ से जायसवाल और जुरेल को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज 10 रनों का आंकड़ा भी पार ना कर सका। नतीजा ये रहा कि RR इस मुकाबले को 36 रनों से हार गई।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...