IPL 2024 के ऑक्शन से पहले ही सभी टीमों में बदलाव को लेकर पहले से ही काफी बवाल मचा हुआ है। सभी 10 टीमों ने अपने कई स्टार खिलाड़ियों की छुट्टी कर दी है, जिसमें एक नाम Gujarat Titans का भी है, जिन्होंने Hardik Pandya को वापस मुंबई से भेज दिया है। वहीं इसके साथ अब गुजरात की कप्तानी Shubman Gill को मिल गई है। हालांकि अब इन सब फेरबदल के बीच Mumbai Indians में अनबन की खबरें आना भी शुरू हो गई है।
दरअसल, MI के स्टार गेंदबाज Jasprit Bumrah ने मुंबई इंडियंस को ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। उनके ऐसा करते हुए क्रिकेट जगत में बवाल मच गया है और सभी कयास लगाने लगे हैं कि बुमराह अब जल्द ही मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ने वाले हैं। फैंस को लग रहा है कि बुमराह और मुंबई इंडियंस के बीच सबकुछ ठीक नहीं है।

Jasprit Bumrah ने MI को किया अनफॉलो
आपको बता दें कि हाल ही में Jasprit Bumrah ने ट्विटर और इंस्टाग्राम दोनों सोशल मीडिया हैंडल से Mumbai Indians को अनफॉलो कर दिया है। बात यहीं खत्म नहीं होती, बल्कि इसके बाद तो बुमराह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी लगाया है, जिसमें लिखा है, “कभी कभी चुप रहना ही सबसे अच्छा जवाब होता है।”
Bumrah insta story 😢 pic.twitter.com/m9FBIhls2d
— Pushkar (@musafir_hu_yar) November 28, 2023
वहीं इसके साथ ही एक दूसरी स्टोरी लगाते हुए बुमराह ने लिखा है कि, “कभी-कभी लालची होना अच्छी बात होती है, वफादार होना नहीं।” बुमराह की ये दोनों स्टोरी और साथ ही MI को ऑनफॉलो करना इस बात की गवाही दे रही हैं कि उनके और मुंबई इंडियंस के बीच सब ठीक नहीं चल रहा है। वहीं इसके साथ ही ये भी कहा जाने लगा है कि बुमराह जल्द ही अब मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकते हैं।