नो बॉल फेकना खुद हमारे हाथो में है,अर्शदीप सिंह पर भड़के पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी

Kiran Yadav
Published On:
Throwing no ball is in our hands, former Indian veteran player raging on Arshdeep Singh

“नो बॉल फेकना खुद हमारे हाथो में है “अर्शदीप सिंह पर भड़के पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी : श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम की हार की हार के बाद भारतीय पूर्व कप्तान और कॉमेंटेटर सुनील गावस्कर गुस्से में नजर आए. पुणे में खेले गए दूसरे टी 20 मुक़ाबले में श्रीलंका ने भारत को 16 रनों से हरा दिया।टीम की इस हार की मुख्य वजह गेंदबाजों का खराब प्रदर्शन रहा. जिसके बाद पूर्व कप्तान ने गेंदबाजों की खूब क्लास लगाई.

दरअसल, दूसरे टी20 मैच में भारतीय गेंदबाजों ने 206 रन लुटाए. इस दौरान भारतीय तेज गेंदबाजों ने कुल 7 नो बॉल फेंकी। जिसमें से 5 नो बॉल अकेले अर्शदीप सिंह ने फेंकी। गेंदबाजों के इसी प्रदर्शन की वजह से भारत को हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में मैच खत्म होने के बाद पूर्व कोच सुनील गावस्कर ने खिलाड़ियों को जमकर फटकार लगाई. उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स के शो के दौरान बातचीत में कहा ,

“एक पेशेवर खिलाड़ी के रूप में, आप ऐसा नहीं कर सकते। हम अक्सर सुनते हैं कि खिलाड़ी कहते हैं कि आज चीजें हमारे नियंत्रण में नहीं थीं, लेकिन नो बॉल नहीं फेंकना हमारे नियंत्रण में है। आपके गेंदबाजी करने के बाद क्या होता है, बल्लेबाज क्या करता है यह दूसरी बात है। नो बॉल नहीं फेंकना पूरी तरह से आपके नियंत्रण में है।”

ये भी पढ़े : टी20 में कोच राहुल द्रविड़ ने युवा टीम बनाने पर दिया जोर

बीमार होने के चलते अर्शदीप सिंह पहले टी20 में प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं थे। दूसरे टी20 मुक़ाबले में उन्हें हर्षल पटेल के जगह पर खिलाया गया। इस मैच में अर्शदीप ने दो ओवर डेल जिसमे उन्होंने 37 रन खर्च करके कोई विकट नहीं मिला।

इस स्पेल में अर्शदीप ने पांच नो बॉल डाले , जिसके चलते श्रीलंका ने 206 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में भारतीय टीम 190 रन ही बना पाई और मैच 16 रनों से हार गई।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...