Winner India 2025 : तिलक वर्मा ने पाकिस्तान पर बरपाया कहर – पारी को लेकर कही बड़ी बात

Atul Kumar
Published On:
Winner India 2025

Winner India 2025 – भरत की जीत के हीरो रहे तिलक वर्मा ने अपनी 53 गेंदों पर नाबाद 69 रन की पारी को करियर की सबसे खास पारी बताया।

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर 147 रन का लक्ष्य 19.4 ओवर में हासिल किया और नौंवीं बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की।

तिलक वर्मा का बयान

प्लेयर ऑफ द मैच’ चुने गए तिलक ने मैच के बाद कहा—“दबाव जरूर था, उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की। मैं संयम से खेलना चाहता था और यही मेरे लिए करियर की सबसे खास पारियों में से एक रही। चक दे इंडिया।”

तिलक ने बताया कि वे किसी भी बैटिंग ऑर्डर पर खेलने को तैयार रहते हैं और इसके लिए उन्होंने गौती सर (गौतम गंभीर) के साथ काफी मेहनत की है। उन्होंने कहा कि धीमी पिचों पर कैसे टिके रहना है, इस पर कोच से बात कर वे अपनी रणनीति मजबूत कर पाए।

अहम साझेदारियां और साथी खिलाड़ी

भारत की शुरुआत खराब रही थी और 20 रन पर 3 विकेट गिर गए थे। ऐसे में तिलक ने पहले संजू सैमसन के साथ चौथे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की। संजू ने 21 गेंदों पर 24 रन बनाए। इसके बाद तिलक ने शिवम दुबे के साथ 60 रन जोड़े।

दुबे ने दबाव भरी स्थिति में 22 गेंदों पर 33 रन की पारी खेलकर मैच को भारत के पाले में झुका दिया।

तिलक ने कहा—“संजू की पारी शानदार रही और दुबे ने दबाव में जिस तरह से खेला, वह टीम के लिए बहुत जरूरी था।”

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट—अभिषेक शर्मा

फाइनल में भले तिलक वर्मा चमके, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा सबसे लगातार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी रहे। उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया।

अभिषेक ने कहा—“विश्व कप जीतने वाली टीम में सलामी बल्लेबाज के तौर पर जगह बनाना आसान नहीं था। मैंने अपने खेल पर कड़ी मेहनत की। कोच और कप्तान का पूरा समर्थन मिला।”

उन्होंने आगे कहा—“कई बार आप नाकाम भी होते हैं, लेकिन प्रोसेस को फॉलो करना अहम है। जब मैं अच्छा खेलता हूं तो चाहता हूं कि टीम भी जीते।”

पाकिस्तान कप्तान सलमान आगा का बयान

पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने हार को स्वीकार करते हुए कहा—“इस हार को पचाना आसान नहीं होगा। हमने बल्लेबाजी के दौरान लगातार विकेट गंवाए और स्ट्राइक रोटेट नहीं कर पाए। गेंदबाजी अच्छी रही, लेकिन रन नाकाफी थे।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...