ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम में Sanju Samson को नहीं मिली जगह, सोशल मीडिया पर फैंस ने जताया गुस्सा

Pranjal Srivastava
Published On:
Sanju Samson

Asia Cup 2023 पर विजय पाने के बाद अब Team India का अगला लक्ष्य World Cup 2023 होने वाला है। हालांकि इससे पहले भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है, जो टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड कप की एक तैयारी के रूप में देखी जा रही है। 22 सितंबर से शुरू होने वाली इस सीरीज के लिए टीम का ऐलान भी कर दिया गया है, जिसमें कुछ पुराने खिलाड़ियों की फिर से टीम में एंट्री की गई है।

हालांकि इस बीच Sanju Samson का नाम टीम से एक बार फिर नहीं जुड़ पाया है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर सैमसन के फैंस भड़क उठे हैं। टीम में उनका नाम ना आने की वजह से फैंस टीम सेलेक्टर्स पर पक्षपात करने का आरोप लगा रहे हैं।

ये भी पढ़े: Bangladesh के इस गेंदबाज ने महिलाओं को लेकर कह दी शर्मानाक बात, पोस्ट वायरल होने पर सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स

Sanju Samson का टीम में चयन ना होने पर भड़के यूजर्स

आपको बता दें कि Sanju Samson को हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान खेलते हुए देखा गया था। इस सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे मैच में सैमसन ने शानदार अर्धशतक लगाया था। ऐसे में अब टीम में उन्हें जगह ना मिलने पर सैमसन के प्रशंसक बेहद ही नाराज और गुस्से में दिखाई दे रहे हैं। इसी के साथ वो टीम प्रबंधम और सेलेक्टर्स पर भी संजू को नजरअंदाज और टीम सेलेक्शन में पक्षपात करने का आरोप लगा रहे हैं।

ये भी पढ़े: Team India ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए बनाई खास रणनीति, 2 मैचों में इस धाकड़ गेंदबाज को दिया, आखिरी मैच में कंगारुओं को मिलेगा सरप्राइज

इस दिन से शुरु होगा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा 22 सितंबर से शुरू होने वाला है। इस दौरे के लिए कंगारू टीम पहले ही भारत पहुंच चुकी है। इस सीरीज का पहला मैच 22 सितंबर को मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं दूसरा मैच इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में 24 सितंबर को खेला जाएगा। इसके अलावा सीरीज का आखिरी मैच 27 सितंबर को राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना है।

ये भी पढ़े: आज ही के दिन Yuvraj Singh ने जड़े थे 6 गेंद पर 6 छक्के, बल्ले के तूफान से लगाई थी अंग्रेजों की क्लास, Watch Video!

इस सीरीज के लिए 2 अलग टीम स्कवाड का चयन किया गया है, जिसमें पहली टीम पहले 2 मैचों के लिए है, जिसकी कप्तानी KL Rahul करेंगे। वहीं तीसरे वनडे मैच के लिए अलग टीम का चयन किया गया है, जिसके कप्तान होंगे Asia Cup 2023 विजेता कप्तान Rohit Sharma।  

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...