Mahendra Singh Dhoni क्रिकेट के इतिहास के एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम को एक नया जन्म दिया और इस टीम को उन्होंने पूरी दुनिया में सफलता के शिखर पर पहुंचाया। उन्होंने पूरी दुनिया में भारतीय क्रिकेट टीम का लेवल इतना ऊंचा कर दिया कि विदेशी लोग भी कैप्टन कूल की कप्तानी के मुरीद हो गए।
भले ही उन्होंने International Cricket से संन्यास ले लिया हो, लेकिन हाल ही में उन्होंने IPL 2023 में बतौर कप्तान Chennai Super Kings को पांचवी बार चैंपियन बनाया है। इस दौरान उनकी वाइफ साक्षी धोनी और बेटी जीवा भी मौजूद थी। धोनी क्रिकेट के मैदान पर जितने अच्छे खिलाड़ी हैं, रियल लाइफ में उतने ही अच्छे फैमिली मैन भी हैं। हमारे आईकॉनिक कैप्टन कूल की लव स्टोरी भी काफी आइकॉनिक रही है।

चपन के दोस्त है धोनी और साक्षी
MS Dhoni: The Untold Story तो आप सबने जरूर देखी होगी, लेकिन आपको बता दें कि धोनी की रियल लव स्टोरी फिल्म से जरा हटके रही है। दरअसल, धोनी और साक्षी एक-दूसरे को बचपन से ही जानते थे, क्योंकि दोनों के पिता रांची की ‘MECON’ नामक कंपनी में काम करते थे। शुरुआत से ही दोनों के परिवार में काफी अच्छा मेलजोल था। यहां तक कि दोनों ने अपनी स्कूल की पढ़ाई भी एक साथ ही की है।
ये भी पढ़ें: WTC Final 2023 में आज भारत के पास है इतिहास रचने का सुनहरा मौका
एक समय पर बचपन में ही बिछड़ गए थे धोनी-साक्षी
हालांकि कुछ समय बाद साक्षी का परिवार देहरादून शिफ्ट हो गया था और उसके बाद से दोनों बिछड़ गए थे, लेकिन वो कहते हैं ना कि जो होता है अच्छे के लिए होता है। उनका ये बिछड़ना भी किस्मत की एक साजिश थी दोनों को हमेशा-हमेशा के लिए एक करने की और ऐसा हुआ भी, लेकिन 10 साल बाद।1

10 साल बाद मिले धोनी-साक्षी
आपको बता दें कि धोनी और साक्षी एक बार फिर मिले, वो भी कोलकाता में। उस समय टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ कोलकाता के ईडेन गार्डन में मैच खेल रही थी। ऐसे में भारतीय टीम के रुकने की तैयारी वहां के शानदार होटल ताज बंगाल में किया गया था और किस्मत का खेल ऐसा कि उस समय साक्षी अपने होटल मैनेजमेंट के इंटर्नशिप के लिए उसी होटल में मौजूद थी।
ताज बंगाल से शुरू हुई थी दोनों की प्रेम कहानी
गौरतलब है कि दोनों उस होटल में ही एक बार फिर मिले और साक्षी के इंटर्नशिप खत्म होने के आखिरी दिन MS Dhoni के मैनेजर युध्दजीत दत्ता ने साक्षी को धोनी से मिलवाया और फिर क्या था, पहली ही नजर में कैप्टन कूल साक्षी की सुंदरता पर दिल हार बैठे। इसके बाद धोनी ने युध्दजीत दत्ता से साक्षी का नंबर लिया और खुद ही उन्हें मैसेज किया था।

ये भी पढ़ें: WTC Final 2023 से पहले England के नेट्स में पसीना बहाते नजर आए Rohit Sharma
साल 2010 में हुई थी शादी
आपको बता दें कि दोनों के मैसेज पर बातों के बाद डेटिंग का सिलसिला शुरू हुआ था और आखिरकार 4 जुलाई 2010 को धोनी और साक्षी ने सात फेरे लिए। वहीं इसके 5 साल बाद यानी साल 2015 में साक्षी ने एक बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम जीवा धोनी रखा गया है।