Virat Kohli ने बल्ला छोड़ थामा गेंद, नेट्स में रोहित और गिल के सामने गेंदबाजी आजमाते दिखे स्टार बल्लेबाज

Pranjal Srivastava
Published On:
Virat Kohli

World Cup 2023 में Team India का सफर अबतक बेहद ही शानदार चल रहा है। Rohit Sharma की मेजबानी में भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में खेले गए अबतक के सभी मुकाबलों में जीत हासिल की है और फिलहाल रोहित सेना प्वाइंट टेबल में नबंर 1 पोजीशन पर खुद को स्थापित किए हुए है। वहीं इस टूर्नामेंट के दौरान भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज Virat Kohli भी जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं।

विश्व कप में खेले गए अबतक के 5 मैचों में कोहली पहले ही 1 शतक और 3 अर्धशतक लगा चुके हैं। ऐसे में अब वो 29 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले की तैयारी में लग गए हैं। इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया लखनऊ पहुंच भी चुकी है और यहां टीम ने प्रैक्टिस करना भी शुरू कर दिया है। वहीं प्रैक्टिंस सेशन के दौरान विराट कोहली को बल्ला नहीं गेंद के साथ पसीना बहाते देखा गया है।

गेंदबाजी करते नजर आए Virat Kohli

आपको बता दें कि लखनऊ पहुंचने के बाद टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ भिड़ंत के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है और सभी खिलाड़ी नेट्स में जमकर पसीना बहाते नजर आ रहे हैं। वहीं इस दौरान King Kohli बल्लेबाजी नहीं बल्कि गेंदबाजी करते देखे गए हैं। इस दौरान की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें किंग कोहली Rohit Sharma और Shubman Gill के सामने गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ छठे गेंदबाज की भूमिका निभाएंगे King Kohli!

गौरतलब है कि टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya चोटिल होकर टीम से बाहर हो गए हैं। ऐसे में टीम के पास फिलहाल छठे गेंदबाज की पोजीशन खाली है। और जब हार्दिक पांड्या ओवर के बीच में चोटिल होकर मैदान से बाहर गए थे, तब विराट ने ही उनका ओवर पूरा किया था। ऐसे में उन्हें नेट्स में गेंदबाजी करते देख कयास लगाए जा रहे हैं कि विराट इंग्लैंड के खिलाफ मैच में छठे गेंदबाज की भूमिका में नजर आ सकते हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Kohli
|

Kohli : Virat Kohli की सलाह नहीं भूले Jordan Cox, पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले RCB के पूर्व साथी ने खोला राज

Kohli – इंग्लैंड को 19 अगस्त से पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम ...

Pant
|

Pant : Rishabh Pant ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने; Adam Gilchrist का रिकॉर्ड तोड़ा

Pant – भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने मंगलवार को टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया। श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले जा ...

R Ashwin
|

R Ashwin : R Ashwin ने Sanjay Manjrekar की आलोचना को बनाया अपनी ताकत, बोले- ‘आर्टिकल मेरे लिए गुरु की तरह आया और जिंदगी बदल दी’

R Ashwin – टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने करियर के शुरुआती दौर से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा ...

India vs Sri Lanka
|

India vs Sri Lanka : गॉल टेस्ट में जीत के लिए टीम इंडिया को अपनानी होगी आक्रामक रणनीति, बारिश बन सकती है सबसे बड़ी चुनौती

India vs Sri Lanka – गॉल में श्रीलंका के खिलाफ जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया मजबूत स्थिति ...

Pujara
|

Pujara : Cheteshwar Pujara की Blind Ranking ने चौंकाया, Joe Root नंबर-1; Shubman Gill दूसरे तो Yashasvi Jaiswal पांचवें

Pujara – भारत के पूर्व दिग्गज टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने मौजूदा दौर के छह प्रमुख टेस्ट बल्लेबाजों की ब्लाइंड रैंकिंग की है। इस ...

Australia
|

Australia : 9 विकेट की हार के बाद बड़ा फैसला, Jake Weatherald टीम से बाहर; Matt Renshaw की वापसी

Australia – ऑस्ट्रेलिया को बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में 9 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। डार्विन ...