Virat Kohli ने एशिया कप में अपने नाम दर्ज किया बड़ा कारनामा, बने ऐसा करने वाले एशिया के दूसरे बल्लेबाज

Pranjal Srivastava
Published On:
Virat Kohli

Asia Cup 2023 सुपर 4 के तहत भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा मैच 11 सितंबर को रिजर्व डे के लिए टल गया था, लेकिन रिजर्व डे पर भारतीय बल्लेबाज Virat Kohli ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से मैदान पर गदर मचा दिया।

कोहली का बल्ला तो वैसे ही पाकिस्तान के खिलाफ रन बरसाने के लिए जाना जाता है, लेकिन बीते दिन खेले गए मैच में King Kohli का रौद्र रूप देखने को मिला। विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ ना सिर्फ सेंचुरी जड़ी बल्कि एशिया कप में एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर लिया।

ये भी पढ़े: पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में Virat Kohli का हाहाकार, सेंचुरी ठोक बन गए ऐसा करने वाली पहले खिलाड़ी

ये भी पढ़े: मैदान में चहल से चुटकी लेते दिखे Rohit Sharma, हिटमैन ने जमकर कर दी चहल की पिटाई, Watch Video!

Asia Cup में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने Virat Kohli

आपको बता दें कि विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे मैच में महज 94 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 122 रन ठोक डाले। इसी के साथ उन्होंने वनडे मैचों में 13000 रनों का आंकड़ा भी पार कर लिया। हालांकि इसी के साथ किंग कोहली एशिया कप में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

ये भी पढ़े: Ravindra Jadeja के सामने बिना हेलमेट के खेलना Salman Ali को पड़ा भारी, आंख पर लगी गेंद, हो गए लहूलुहान, Watch Video!

दरअसल, एशिया कप में कोहली के नाम 4 शतक दर्ज हो चुके हैं। इस लिस्ट में सबसे टॉप पर श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज Sanath Jayasuriya का नाम आता है, जिन्होंने एशिया कप में 6 शतक जड़े थे। वहीं कोहली ने इस शतक के साथ श्रीलंका का पूर्व बल्लेबाज Kumar Sangakkara की बराबरी कर ली है, क्योंकि संगकारा के नाम भी एशिया कप में 4 शतक दर्ज थे।

मैच का हाल

मैच की बात करें अगर तो इस मैच में भारतीय टीम ने पहले शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। मैच के पहले दिन Rohit Sharma 56(49) और Shubman Gill 58(52) ने टीम को शानदार शुरुआत दी। वहीं इसके बाद रिजर्व डे पर Virat Kohli 122(94) और KL Rahul 111(106) ने 233 रनों की साझेदारी करते हुए भारतीय टीम के स्कोर को 356 रनों तक पहुंचा दिया।

वहीं जवाब में पाकिस्तान की टीम महज 128 रनों पर ही ढेर हो गई। इस दौरान Kuldeep Yadav ने 5 विकेट झटके, जबकि Jasprit Bumrah, Shardul Thakur और Hardik Pandya को 1-1 सफलता हाथ लगी।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Kohli
|

Kohli : Virat Kohli की सलाह नहीं भूले Jordan Cox, पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले RCB के पूर्व साथी ने खोला राज

Kohli – इंग्लैंड को 19 अगस्त से पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम ...

Pant
|

Pant : Rishabh Pant ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने; Adam Gilchrist का रिकॉर्ड तोड़ा

Pant – भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने मंगलवार को टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया। श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले जा ...

R Ashwin
|

R Ashwin : R Ashwin ने Sanjay Manjrekar की आलोचना को बनाया अपनी ताकत, बोले- ‘आर्टिकल मेरे लिए गुरु की तरह आया और जिंदगी बदल दी’

R Ashwin – टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने करियर के शुरुआती दौर से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा ...

India vs Sri Lanka
|

India vs Sri Lanka : गॉल टेस्ट में जीत के लिए टीम इंडिया को अपनानी होगी आक्रामक रणनीति, बारिश बन सकती है सबसे बड़ी चुनौती

India vs Sri Lanka – गॉल में श्रीलंका के खिलाफ जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया मजबूत स्थिति ...

Pujara
|

Pujara : Cheteshwar Pujara की Blind Ranking ने चौंकाया, Joe Root नंबर-1; Shubman Gill दूसरे तो Yashasvi Jaiswal पांचवें

Pujara – भारत के पूर्व दिग्गज टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने मौजूदा दौर के छह प्रमुख टेस्ट बल्लेबाजों की ब्लाइंड रैंकिंग की है। इस ...

Australia
|

Australia : 9 विकेट की हार के बाद बड़ा फैसला, Jake Weatherald टीम से बाहर; Matt Renshaw की वापसी

Australia – ऑस्ट्रेलिया को बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में 9 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। डार्विन ...