शुभमन गिल के शानदार शतक के बाद विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर कही बड़ी बात : न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में शुभमन गिल के शतक के बाद भारतीय टीम के महान बल्लेबाज़ विराट कोहली ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए शुभमन गिल को लेकर बयान दिया था। कोहली ने शुभमन गिल को भविष्य का सुपरस्टार बताया है।
अहमदाबाद में खेले गए तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 168 रनों से बुरी तरह हरा दिया. सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के शानदार शतक की बदौलत टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम के सामने 235 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में मेहमान टीम महज 66 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. शुभमन गिल ने महज 63 गेंदों में 12 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 126 रनों की नाबाद पारी खेली.
ये भी पढ़े : आर्चर की घातक गेंदबाज़ी से इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 59 रनों से हराया
वहीं शुभमन गिल ने अपने शतक के बाद बड़ा बयान दिया है। मैच के बाद उन्होंने कहा कि उन्हें खुद पर पूरा भरोसा है कि वह बड़ा स्कोर बनाएंगे। हार्दिक पांड्या ने मुझे अपना खेल खेलने को कहा। गिल ने कहा,
“जब आप अभ्यास करते हैं और आपको परिणाम मिलते हैं तो अच्छा लगता है। मैं बड़ा स्कोर बनाने के लिए खुद को बैक कर रहा था। श्रीलंका सीरीज में ऐसा नहीं कर पाई थी लेकिन अब कर दिखाया है। हर किसी का छक्का मारने का तरीका अलग होता है। हार्दिक भाई ने मुझे अपना खेल खेलने के लिए कहा। भारत के लिए खेलना मेरा सपना था और मैं भाग्यशाली हूं कि तीनों प्रारूपों में टीम का हिस्सा हूं।”
इस जबरदस्त शतक को लेकर काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली और विराट कोहली ने भी एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर शुभमन गिल को भविष्य का सुपरस्टार बताया है.
















England : अब इंग्लैंड भी डराती है — इयान बिशप की चेतावनी