Virat Kohli ने Mitchell Starc को दिखाया बैटिंग क्लास, क्रीज से 2 कदम आगे निकलकर लगाया शानदार छक्का, Watch Video!

Pranjal Srivastava
Published On:
Virat Kohi

Virat Kohli को यूं ही दुनिया के बेस्ट बल्लेबाजों की लिस्ट में नहीं गिना जाता है। उनके मैदान पर आते ही दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ जाती है। कोहली के हर एक शॉट में ऐसा क्लास नजर आता है कि एक्सपर्ट्स भी उनकी तारीफेें करने से खुद को रोक नहीं पाते।

ऐसा ही कुछ बल्लेबाजी का क्लास King Kohli ने बुधवार 27 सितंबर को India और Australia के बीच खेले जा रहे तीसरे वनडे के दौरान दिखाया, जब उन्होंने कंगारू टीम के घातक गेंदबाज Mitchell Starc की गेंद पर शानदार अंदाज में छक्का लगा दिया।

ये भी पढ़े: 7 साल बाद भारतीय सरजमी पर आई Pakistan Cricket Team, बाबर की सेना को देखने के लिए फैंस की लगी भीड़, Watch Video!

Virat Kohli ने दिखाया बल्लेबाजी का क्लास

आपको बता दें कि इस मैच में ओपनिंग के लिए कप्तान Rohit Sharma के साथ Washington Sundar को मौका दिया गया था, लेकिन वो इस मौके का फायदा नहीं उठा पाए और महज 18 रन बनाकर ही आउट हो गए। इसके बाद Virat Kohli तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और शुरूआत से ही उन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। वहीं इस दौरान मैच के 20वें ओवर में Mitchell Starc गेंदबाजी करने आए और विराट ने शानदार छक्का जड़ उन्हें भी सोचने पर मजबूर कर दिया।

King Kohli ने स्टार्क की गेंद पर जड़ा शानदार छक्का

दरअसल, 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर किंग कोहली स्ट्राइक पर आए। वहीं इस ओवर की तीसरी गेंद स्टार्क ने डाली, तो विराट क्रीज से 2 कदम आगे निकले और डाउन द ग्राउंड अंपायर के ऊपर से साइटस्क्रीन की तरफ शानदार छक्का जड़ दिया। इस दौरान उनका अंदाज देख कमेंंटेटर के मुंह से भी परफेक्ट शॉट निकल ही गया। किंग कोहली ने ये छक्का कुछ इस तरह जड़ा की फैंस भी इसे देख गदगद हो गए।

ये भी पढ़े: Jasprit Bumrah के यॉर्कर ने उड़ाई Glenn Maxwell की गिल्लियां, क्लीन बोल्ड कर सिक्सर किंग के उड़ाए होश, Watch Video!

मैच का हाल

मैच की बात करें अगर तो इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और कही ना कहीं उनका ये फैसला काफी हद तक सही साबित हुआ, क्योंकि 50 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 352 रन बना दिए। वहीं इसके जवाब में Team India 49.4 ओवर में 286 रनों पर ही ढेर हो गई, लिहाजा भारतीय टीम 66 रनों से ये मैच हार गई। हालांकि इसके बावजूद भी टीम इंडिया ने 2-1 से इस सीरीज को जीत लिया।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

England vs Pakistan
|

England vs Pakistan : 20 साल बाद हुआ कमाल, रॉबिन्सन-टंग ने 5-5 विकेट लिए तो गेंद के कराए दो टुकड़े

England vs Pakistan – पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में खेला जा ...

IND vs SL
|

IND vs SL : कुलदीप यादव को ड्रॉप करने की मांग पर अश्विन ने दिया जवाब, बोले- गलती खिलाड़ी की नहीं, इस्तेमाल सही नहीं हुआ

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव को ज्यादा गेंदबाजी करने का ...

ENG vs PAK
|

ENG vs PAK : रॉबिन्सन-टंग ने रचा इतिहास, बैक-टू-बैक गेंदों पर पूरे किए 5 विकेट हॉल; 149 साल में पहली बार हुआ ऐसा

ENG vs PAK – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जा ...

IND vs SL
|

IND vs SL : 10 विकेट लेने वाले मानव सुथार नहीं, इस खिलाड़ी को KL राहुल ने बताया मैच का सबसे बड़ा हीरो

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 165 रन ...

IND vs SL
|

IND vs SL : कुलदीप यादव पर लटकी तलवार, दूसरे टेस्ट में नहीं चला जादू तो खत्म हो सकता है टेस्ट करियर? जानें क्यों

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने 165 रन से शानदार जीत दर्ज की ...

IND vs SL
|

IND vs SL : देवदत्त पडिक्कल ने बनाया गजब का रिकॉर्ड, 3 टेस्ट खेले और तीनों में अलग कप्तान के अंडर मिली जीत

IND vs SL – गॉल टेस्ट में टीम इंडिया की 165 रन की शानदार जीत के हीरो रहे देवदत्त पडिक्कल ने अपने छोटे से ...