वसीम अकरम ने शोएब अख्तर-मोहम्मद शमी के विवाद को लेकर दिया जबरदस्त जवाब

Kiran Yadav
Published On:
Wasim Akram gave a befitting reply to the Shoaib Akhtar-Mohammed Shami controversy

वसीम अकरम ने शोएब अख्तर-मोहम्मद शमी के विवाद को लेकर दिया जबरदस्त जवाब : टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में इंग्लैंड के हाथों पाकिस्तान की हार के बाद ट्विटर पर शोएब अख्तर और मोहम्मद शमी के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है. वहीं, इस विवाद पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि हमें इस मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहिए और इसे यहीं खत्म कर देना चाहिए।

दरअसल इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की हार के बाद शोएब अख्तर ने बयान देते हुए कहा था कि यह बेहद शर्मनाक हार है. इसके अलावा भी उनकी तरफ से कई बयान आए थे।

वहीं, जब पाकिस्तान की टीम फाइनल में इंग्लैंड से हार गई, तब शोएब अख्तर ने टूटे दिल वाला इमोजी पोस्ट किया। इसके बाद शमी ने इस ट्वीट को कोट करते हुए लिखा कि सॉरी भाई इसे कर्म कहते हैं। उनका ये ट्वीट काफी वायरल भी हुआ था. इसके बाद शोएब अख्तर ने फिर से ट्वीट किया और मोहम्मद शमी को जवाब दिया।

ये भी पढ़े : ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कम्मिंस अगले साल आईपीएल में हिस्सा नहीं लेंगे, सामने आई चौंकाने वाली वजह

हमें इस मामले को ज्यादा बढ़ावा नहीं देना चाहिए- वसीम अकरम

वहीं, जब वसीम अकरम से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमें इस मामले को ज्यादा तूल नहीं देना चाहिए. उन्होंने ए स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान कहा,

“हमें तटस्थ रहना चाहिए। भारत के लोग अपने देश के प्रति समर्पित हैं और मुझे इससे कोई समस्या नहीं है। हम सभी अपने देश के प्रति समर्पित रहते हैं। लेकिन जलती हुई चीज पर तेल डालने के बजाय ट्वीट पर ट्वीट करना, ऐसा नहीं होना चाहिए.“

आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया और इसी के साथ टी20 वर्ल्ड कप का खिताब भी अपने नाम कर लिया.

पहले खेलते हुए, पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों में 137/8 का स्कोर बनाया, जवाब में, इंग्लैंड ने 19 ओवरों में 138/5 का स्कोर बनाकर मैच जीत लिया। इंग्लैंड के लिए यह दूसरा मौका है, जब उसने टी20 वर्ल्ड कप जीता है। इससे पहले 2010 में भी उन्होंने ट्रॉफी अपने नाम की थी।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...