दक्षिण अफ़्रीका की टीम भारत से ज्यादा मज़बूत, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी टॉम मूडी ने दी प्रतिक्रिया

Kiran Yadav
Published On:
South Africa's team is stronger than India, former Australian player Tom Moody reacted

दक्षिण अफ़्रीका की टीम भारत से ज्यादा मज़बूत , पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी टॉम मूडी ने दी प्रतिक्रिया : टी20 वर्ल्ड कप 2022 का मैच भारत और दक्षिण अफ्रीका (INDvsSA) के बीच पर्थ में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर टॉम मूडी ने इस मैच पर बड़ा रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका के पास जिस तरह का शानदार तेज आक्रमण है, उसे देखते हुए उनकी टीम भारत से काफी बेहतर है.

रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में भारतीय टीम इस टी20 वर्ल्ड कप में लगातार तीसरी जीत हासिल करना चाहेगी। अगर टीम इंडिया यह मैच जीत जाती है तो सेमीफाइनल में उसकी जगह लगभग पक्की हो जाएगी। इस वजह से टीम इस मैच को जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी।

हालांकि दोनों टीमों के बीच यह मैच पर्थ में खेला जाना है, जहां तेज गेंदबाजों को काफी उछाल मिलता है। दक्षिण अफ्रीका के पास बेहद खतरनाक पेस अटैक है और यही वजह है कि इसे भारतीय बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है।

ये भी पढ़े : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, इस दिग्गज खिलाड़ी के बेटे को टीम में मिली जगह

दक्षिण अफ्रीका को एक और तेज गेंदबाज के साथ उतरना चाहिए – टॉम मूडी

उधर, टॉम मूडी का कहना है कि दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी है और वह अपने पेस अटैक की वजह से आगे है। ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा,

“पर्थ में हमें गति और उछाल देखने को मिली है। दक्षिण अफ्रीका अपने तेज आक्रमण के कारण काफी बेहतर टीम है। तबरेज शम्सी एक महान गेंदबाज हैं, मैं उनके खिलाफ नहीं हूं लेकिन टीम के संतुलन को देखते हुए दक्षिण अफ्रीका को एक और तेज गेंदबाज खेलना चाहिए।”

आपको बता दें कि अगर दक्षिण अफ्रीकी टीम यह मैच जीत जाती है तो उसके सेमीफाइनल में जाने की संभावना काफी बढ़ जाएगी। वहीं अगर भारतीय टीम जीत जाती है तो सेमीफाइनल में जाएगी. इस मैच पर पाकिस्तान की निगाहें ज्यादा होंगी क्योंकि वह चाहेंगे कि दक्षिण अफ्रीका यह मैच हार जाए।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

|

qmnyi1hwontqsn165y

f11e9k5

IND vs SL
|

IND vs SL : शुभमन गिल के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका, सिर्फ 30 रन बनाते ही चेतेश्वर पुजारा को छोड़ देंगे पीछे

IND vs SL – भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने जा रही है। सीरीज से ...

IND vs SL
|

IND vs SL : साई सुदर्शन श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर, गिल की चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। बाएं ...

IND vs SL
|

IND vs SL : साई सुदर्शन श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर, देवदत्त पडिक्कल को मिला बड़ा मौका; सरफराज-शेख रशीद पर नजर

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। स्टार ...

BCCI
|

BCCI : खिलाड़ियों की चोटों पर BCCI सख्त, देवजीत सैकिया VVS लक्ष्मण से करेंगे मुलाकात

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों चोटों की समस्या से जूझ रही है। एक के बाद एक खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण ...

Rodrigues
|

Rodrigues : जेमिमा रोड्रिग्स ‘द हंड्रेड’ से बाहर, एशिया कप में खेलने पर भी संशय; चार्ली नॉट लेंगी जगह

Rodrigues – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को हैमस्ट्रिंग चोट के कारण मौजूदा द हंड्रेड टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा ...