“हम बच्चे थोड़ी है…”, विवाद के बाद नवीन उल हक और गौतम गंभीर को गले लगाने वाले मामले में Virat Kohli ने तोड़ी चुप्पी

Pranjal Srivastava
Published On:
Virat Kohli

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली मैदान पर अपनी बल्लेबाजी के लिए तो पूरी दुनिया में लोकप्रिय है ही। साथ ही उनके अग्रेशन की चर्चा भी खूब होती रही है। कई दिग्गज और स्टार गेंदबाज विराट के गुस्से से डरते हैं और कई खिलाड़ियों के साथ विराट की बहस भी हो चुकी है।

विराट कई बार मैदान पर अपने गुस्से को काबू में ना कर पाने के कारण दूसरे खिलाडियों संग लड़ाई कर बैठते हैं। ऐसा ही IPL 2023 के दौरान RCB vs LSG मैच के दौरान देखा गया था, जब विराट और नवीन उल हक की बहस हो गई थी और दोनों के इस विवाद में गौतम गंभीर भी उछल पड़े थे। नवीन और विराट का ये विवाद बाद में गंभीर और विराट के विवाद में बदल गया था।

दोनों के इस विवाद ने काफी समय तक सुर्खियां बठोरीं। हालांकि अंत में खिलाड़ियों ने एक दूसरे को गले लगा कर सभी गिले शिकवे मिटा दिए। ऐसे में कई फैंस का ये मानना था कि विराट अब सॉफ्ट हो गए हैं। ऐसे में फैंस के इस सवाल का जवाब खुद विराट ने ही दे दिया है। दरअसल, हाल ही में विराट कोहली ने गंभीर और नवीन उल हक को गले लगाने वाले मामले पर चुप्पी तोड़ी है।

“बच्चे थोड़ी ना है हम…” – Virat Kohli

दरअसल, विराट कोहली ने हाल ही में एशियन पेंट्स के एक इवेंट में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने फैंस को भी संबोधित किया और उनसे कई विषयों पर चर्चा की। वहीं इस दौरान कोहली ने नवीन उल हक और गौतम गंभीर को लड़ाई के बाद गले लगाने वाले मामले पर भी जवाब दिया।

विराट कोहली ने इस दौरान हंसते हुए कहा कि, “ये ना लोग बहुत निराश हो गए हैं, मेरे बिहेवियर से। नवीन के साथ मैंने झप्पी डाल ली। फिर उस दिन गौती भाई (गौतम गंभीर) ने आकर मेरे को झप्पी डाली दी। तुम्हारा मसाला खत्म हो गया तो तुम हू (हूटिंग) कर रहे हो। अबे बच्चे थोड़ी ना हैं यार।”

क्या है पूरा मामला?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि IPL 2023 में LSG vs RCB एमैच के दौरान विराट कोहली और नवीन उल हक के बीच झगड़ा हो गया था। दोनों का ये विवाद मैदान पर ही हुआ था, लेकिन मैच समाप्त होने के बाद LSG के मेंटर गौतम गंभीर भी विवाद के बीच कूद पड़े थे और कोहली से काफी देर तक बहस करते नजर आए थे। इस दौरान जैसे-तैसे टीम के बाकी खिलाड़ियों और दिग्गजों ने मिलकर दोनों को शांत करवाया था।

हालांकि ये विवाद काफी समय तक सुर्खियों में रहा था। इसके बाद वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान एक बार फिर फैंस ने नवीन को ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि इस मुकाबले में विराट ने नवीन उल हक को गले लगाकर सभी चर्चाओं को शांत करा दिया।

वहीं इसके बाद आईपीएल 2024 में हाल ही में KKR के खिलाफ हुए मुकाबले में विराट कोहली और गौतम गंभीर को भी एक दूसरे से गले मिलते देखा गया। इस दौरान गौतम गंभीर को विराट के साथ हंसते हुए बातचीत करते भी देखा गया। इसका मतलब ये है कि विराट और नवीन के साथ विराट और गंभीर का झगड़ा भी समाप्त हो चुका है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...