कार दुर्घटना का शिकार हुईं पाकिस्तान क्रिकेट टीम की 2 खिलाड़ी, PCB ने खुद दी जानकारी

Pranjal Srivastava
Published On:
PCB

पाकिस्तानी महिला क्रिकेट टीम को लेकर एक बड़ी ही चौकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, पाक महिला क्रिकेट टीम की दो खिलाड़ी बिस्माह मारूफ और गुलाम फातिमा बीते शुक्ररवार को एक कार हादसे का शिकार हो गईं हैं। Pakistan Cricket Board (PCB) ने खुद ही इस दुर्घटना की जानकारी शेयर की हैं। इसके साथ ही दोनों महिला क्रिकेटर की हेल्थ को लेकर भी अपडेट दिया है।

बता दें कि PCB द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक दोनों खिलाड़ी करांची में कार दुर्घटना का शिकार हुई हैं, जिसमें दोनों को मामुली चोटें आई हैं। इस हादसे के बाद दोनों खिलाड़ियों को तुरंत तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया और वर्तमान में वे पीसीबी मेडिकल टीम की देखरेख में हैं। पाक महिला टीम को जल्द ही वेस्टइंडीज दौरे पर जाना है, ऐसे में ये खबर वाकई चौकाने वाली है।

PCB ने दिया कार दुर्घटना का अपडेट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस दुर्घटना के बाद PCB ने बयान जारी करते हुए कहा कि, “पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी दो महिला खिलाड़ियों बिस्माह मारूफ और गुलाम फातिमा के संबंध में एक अपडेट प्रदान किया है, जो शुक्रवार शाम एक मामूली कार दुर्घटना में शामिल थीं। मामूली चोटों के बावजूद, दोनों खिलाड़ियों को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया और वर्तमान में वे पीसीबी मेडिकल टीम की देखरेख में हैं। दोनों खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ 18 अप्रैल से शुरू होने वाली आगामी श्रृंखला के लिए प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले संभावित खिलाड़ियों का हिस्सा हैं।”

अब दोनों खिलाड़ी आगामी दौरे तक पूरी तरह फिट हो पाएंगी या नहीं इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इतना जरुर है कि इस खबर ने पाकिस्तानी फैंस और साथ ही पाक क्रिकेट बोर्ड को भी हिला के रख दिया है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...