World Cup 2023: आज खेले जाएंगे 2 वॉर्म अप मुकाबले, जानें कब, कहां और किस समय खेले जाएंगे दोनों मैच

Pranjal Srivastava
Published On:
World Cup 2023

World Cup 2023 से पहले खेले जाने वाले वॉर्म अप मैचों की शुरूआत बीते दिन यानी 29 सितंबर से हो चुकी है। शुक्रवार को 3 वॉर्म अप मैच खेले गए, जिसमें गुवाहाटी में Bangladesh बनाम Sri Lanka, तिरुवनंतपुरम में South Africa बनाम Afghanistan और हैदराबाद में New Zealand बनाम Pakistan मुकाबला हुआ।

इसमें BAN vs SL और NZ vs PAK मुकाबला तो पूरा खेला गया, लेकिन SA vs AFG मुकाबले में बारिश ने खलल डाल दी और बिना गेंद डाले ही मैच रद्द हो गया। वहीं आज शनिवार 30 सितंबर को 2 वॉर्म अप मैच खेले जाने हैं।

गुवाहाटी में Team India से भिड़ेगी England

आपको बता दें कि आज शनिवार यानी 30 सितंबर विश्व कप 2023 से पहले Team India अपना पहला वॉर्म अप मैच गुवाहाटी में England के खिलाफ खेलने वाली है। गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच के लिए दोनों टीमें ठिकाने पर पहुंच चुकी हैं।

ये मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है, जो कि आज दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगा। आज के इस मैच में दोनों टीमें अपनी स्क्वाड की ताकत परखने की कोशिश करती नजर आएंगी।

तिरुवनंतपूरम में Netherlands से होगी Australia की भिड़ंत

बता दें कि आज शनिवार यानी 30 सितंबर को दूसरा वॉर्म अप मैच Australia और Netherlands के बीच तिरुववंतपूरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। ये मैच भी आज दोपहर 2 बजे से शुरू होना है। दोनों टीमें इस मैच के लिए पहले से ही तिरुवनंतपूरम पहुंच चुकी है।

हालांकि गौर करने वाली बात तो यह है कि बीते दिन इस स्टेडिमय में SA vs AFG के बीच होने वाला वॉर्म अप मैच बारिश के कारण बिना गेंद डाले ही रद्द हो गया था।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

|

qmnyi1hwontqsn165y

f11e9k5

IND vs SL
|

IND vs SL : शुभमन गिल के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका, सिर्फ 30 रन बनाते ही चेतेश्वर पुजारा को छोड़ देंगे पीछे

IND vs SL – भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने जा रही है। सीरीज से ...

IND vs SL
|

IND vs SL : साई सुदर्शन श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर, गिल की चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। बाएं ...

IND vs SL
|

IND vs SL : साई सुदर्शन श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर, देवदत्त पडिक्कल को मिला बड़ा मौका; सरफराज-शेख रशीद पर नजर

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। स्टार ...

BCCI
|

BCCI : खिलाड़ियों की चोटों पर BCCI सख्त, देवजीत सैकिया VVS लक्ष्मण से करेंगे मुलाकात

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों चोटों की समस्या से जूझ रही है। एक के बाद एक खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण ...

Rodrigues
|

Rodrigues : जेमिमा रोड्रिग्स ‘द हंड्रेड’ से बाहर, एशिया कप में खेलने पर भी संशय; चार्ली नॉट लेंगी जगह

Rodrigues – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को हैमस्ट्रिंग चोट के कारण मौजूदा द हंड्रेड टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा ...